नमक कानून तोड़ने पर हुई थी आठ माह की जेल, पत्नी और नवजात शिशु की मृत्यु होने पर भी अंग्रेजों के सामने नहीं झुके
अयोध्या। जनपद अयोध्या के सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुन्नीलाल शुक्ला की 21वीं पुण्य तिथि पर उनके निजी निवास पर आहूत श्रद्धांजली सभा में विभिन्न दलों के प्रमुखों, समाजसेवियों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृत्तिव पर चर्चा की गयी। श्रद्धांजलि सभा की अध्क्षता भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सुधीर नाग तथा संचालन स्वतंत्रा संग्राम सेनानी के पौत्र अधिवक्ता व पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव कुमार शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पाण्डेय ने पं. मन्नी लाल शुक्ला के व्यक्तित्व व कृत्तिव पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि भारत को अंग्रेजों की दास्तां से मुक्त कराने में बहुमुखी प्रतिभा के धनी पं0 मन्नी लाल शुक्ला जैसे अदम्य साहसी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है। आज इन्हीं सेनानियों की वजह से हमसब भारतवर्ष में आजादी की सांसे ले रहे हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के सचिव अधिवक्ता मनोज मेहरोत्रा ने कहा कि बाबू मन्नी लाल शुक्ला अपने विचारों कार्यशैली व व्यक्त्वि के कारण जनमानस में बेहद लोकप्रिय थे। पार्षद अनुभव जायसवाल व पार्षद रामनन्दन तिवारी ने भी मन्नी लाल शुक्ला के व्यक्त्तिव व कृत्तिव पर प्रकाश डालते हुए बाबू मन्नी लाल शुक्ला को एक अदम्य साहसी सेनानी बताया। श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से रामकुमार शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद प्रमोद मौर्या, मण्डल महामंत्री भाजपा ओम मोटवानी, जयसिंह छोटू पूर्व सभासद भाजपा, संग्राम सिन्हा पूर्व सभासद भाजपा, पूर्व मण्डल महामंत्री भाजपा अशोक कुमार शुक्ला, करमजीत सिंह, संजीव शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, अनुराग शुक्ला, मुरली यादव आदि लोग उपस्थित रहे।