तेज हवा व बारिश में सड़क पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मिल्कीपुर। तेज हवा संग बारिश के बीच बुधवार को दोपहर बाद कुमारगंज से बहादुरगंज ब्लॉक मुख्यालय मार्ग के बगल स्थित कृषि विश्वविद्यालय के एनएसपी फॉर्म के पास सड़क पर पेड़ गिर गया। जिससे वाहनों का आवागमन बाधित रहा। क्षेत्रीय लोगों की सहायता से राहगीरों ने किसी तरह पेड़ का कुछ भाग तोड़ कर हटाते हुए बाइक व पैदल के लिए आवागमन बहाल किया गया।

कुमारगंज से बहादुरगंज जाने वाले मार्ग के एनएसपी फार्म से थोड़ी दूर पर एक विशालकाय अर्जुन का पेड़ तेज हवा वा बारिश की वजह से गिर गया। सड़क के बीच में विशालकाय पेड़ गिरने से रास्ता अवरुद्ध हो गया।फिलहाल पेड़ गिरने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सड़क चालू होने के चलते लगातार वाहनों व बाइक का आना जाना होता रहता है। पेड़ गिरने के दौरान कोई वाहन उस समय सड़क पर नही था। राहगीरों ने वन विभाग को दी सूचना सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे वन कर्मी देर शाम तक रोड से नहीं हटाया गया था अर्जुन का विशालकाय पेड़ जिसके चलते वाहनों का आवागमन रहा बंद।

इसे भी पढ़े  पॉलिटेक्निक की 177 छात्राओं को वितरित किया गया टेबलेट
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya