पशु आरोग्य मेले में 250 पुशुओं का किया गया उपचार

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

रूदौली। रूदौली विकास खण्ड के दसरथमऊ गांव में शनिवार को पशुपालन विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक राम चन्द्र यादव ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व गो पूजन कर आरंभ किया गया। मेले में 250 पशुओं का उपचार और टीकाकरण किया गया।मेले में पशु पालकों को दवाइयां वितरित कर नियमित रूप से पशुओं को खुराक देने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक राम चन्द्र यादव ने पशुपालकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण ने गो पालन किया था हम सभी उनके अनुयायी है।इसलिए गो पालन करना चाहिए और हर तरह से असहाय व बेसहारा गौवंशो की रक्षा करनी चाहिए।उन्होंने सरकार द्वारा चलाये जा रही जन कल्याणकारी योजनाओ की भी ग्रामीणों को जानकारी दी।इस अवसर पर विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और जल्द से जल्द निदान करवाने का आस्वाशन दिया।मेले में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एम के वर्मा ने पशुपालकों को पशुओं को खुरपका, गलाघोंटू, मुंहपका जैसी बीमारी से बचाव की जानकारी देते हुए टीका लगवाने की बात कही।उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ के बारे में भी जानकारी दी। मेले में टीकाकरण, कृत्रिमगर्भाधन व जांच की गई। इस मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित श्रीवास्तवअमानी गंज ,डॉ मुकेश कुमार कनौजिया महौली ,एल ई ओ शिवशंकर, शनि सिंह विजय कुमार ,दानबहादुर यादव,कमलेश कुमार,दिनेश यादव,श्याम दादा, विपिन यादव,धर्मेन्द्र कुमार ,शिव सिंह ,ग्राम प्रधान देवेंद्र कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya