अयोध्या के दो राष्ट्रीय राजमार्गों पर अब डिजिटल हुआ सफर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-राष्ट्रीय राजमार्गों पर नई पहल, क्यूआर कोड व यूपीआई से यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा


अयोध्या। अयोध्या के दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रियों के लिए नई सुविधाओं की शुरुआत ने सफर को और अधिक सुगम, सुरक्षित तथा डिजिटल बना दिया है। डबल इंजन की सरकार में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एनएच-27 रामसनेही घाट से गोरखपुर तक का हिस्सा और एनएच-330ए जगदीशपुर से अयोध्या पर कई जन-उपयोगी पहल शुरू की हैं। इन पहलों का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को बेहतर जानकारी, सुरक्षित ड्राइविंग और डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराना है। यह पहल डिजिटल इंडिया के विजन को साकार करती है और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देती है। यात्रियों को अब किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए रुकना या पूछताछ करने की जरूरत नहीं रहेगी।

प्रमुख स्थानों पर लगाए गए हैं क्यूआर वाले बोर्ड

क्यूआर कोड से मिलेगी सड़क परियोजना की पूरी जानकारी राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर के दौरान यात्रियों को अक्सर परियोजना की स्थिति, आपातकालीन संपर्क या अन्य सुविधाओं की जानकारी नहीं मिल पाती। इस समस्या को दूर करने के लिए एनएचएआई ने हाईवे के किनारे वर्टिकल क्यूआर कोड साइनबोर्ड लगाने का निर्णय लिया। ये बोर्ड प्रमुख स्थानों जैसे टोल प्लाजा, विश्राम स्थल, ट्रक पार्किंग, वेजसाइड एमेनिटी, हाईवे के शुरू/समाप्ति बिंदु आदि पर लगाए गए हैं।

स्कैन कीजिए और यह जानकारिया हासिल कीजिए

राष्ट्रीय राजमार्ग का नंबर और चेनेज,परियोजना की लंबाई, निर्माण एवं रखरखाव की अवधि हाईवे पेट्रोल, टोल मैनेजर, रेजिडेंट इंजीनियर तथा प्रोजेक्ट मैनेजर के संपर्क नंबर, आपातकालीन हेल्पलाइन 1033 आसपास की सुविधाएं जैसे अस्पताल, पेट्रोल पंप, टॉयलेट, पुलिस स्टेशन, रेस्तरां, वाहन रिपेयर शॉप, ईवी चार्जिंग स्टेशन आदि।

इसे भी पढ़े  सोलर सिटी बनने की ओर अग्रसर अयोध्या , 1 किलोवाट माइक्रो इन्वर्टर सिस्टम का शुभारंभ

फास्ट टैग नहीं तो क्या हुआ, एलईडी तो है

टोल प्लाजा पर संग्रह को और अधिक पारदर्शी व सुविधाजनक बनाने के लिए एनएचएआई ने डायनेमिक क्यूआर कोड सिस्टम लागू किया है। अब यदि किसी वाहन के पास वैध फास्ट टैग नहीं है तो भी वह टोल प्लाजा पर बिना परेशानी के गुजर सकता है। टोल बूथ पर लगे 18-इंच टीएफटी/एलईडी मॉनिटर पर डायनेमिक क्यूआर कोड प्रदर्शित होगा, जिसे स्कैन करके यूपीआई एप्स से भुगतान किया जा सकता है। महत्वपूर्ण बात यह है कि फास्ट टैग से सामान्य शुल्क यूपीआई से 1.25 गुना शुल्क दे भुगतान कर सकते हैं। यह राहत खासकर उन लोगों को जो कभी-कभार हाईवे पर यात्रा करते हैं।

विशेष मार्किंग से सुरक्षित हुआ सफर

एनएच-27 और एनएच-330ए पर विशेष रोड मार्किंग की गई है, जिसमें वाहन चालकों को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधीन आने वाले राष्ट्रीय राजमार्गो से अवगत कराने हेतु मार्किंग करवाई गई है इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने के लिए लेन अनुशासन, स्पीड लिमिट, वेलकम,ओवरटेकिंग नियम आदि को स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है। ये मार्किंग ड्राइविंग को सुरक्षित बनाने के साथ-साथ दुर्घटनाओं को कम करने में सहायक सिद्ध हो रही हैं। अयोध्या जैसे धार्मिक पर्यटन स्थल पर बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए यह कदम बहुत महत्वपूर्ण है।

अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की यात्राएं हो रही सुखद

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पीआईयू अयोध्या के परियोजना निदेशक अवनीत सिद्धार्थ ने बताया कि ये सभी पहलें, अयोध्या आने-जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए यात्रा को अधिक सुखद बना रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर लगातार जोर दे रही है, जिसके तहत अयोध्या को आध्यात्मिक और आर्थिक केंद्र के रूप में मजबूत किया जा रहा है। एनएचआई की ये डिजिटल पहलें न केवल समय बचाती हैं, बल्कि पारदर्शिता और सुरक्षा भी सुनिश्चित करती हैं। अब अयोध्या के रास्ते पर सफर करना पहले से कहीं अधिक आसान और आनंददायक हो गया है। ये सुविधाएं पूरे उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्गों पर विस्तारित होने की दिशा में एक मजबूत कदम हैं, जो डिजिटल इंडिया और सुरक्षित यात्रा के सपने को साकार कर रही हैं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya