आकाशीय विद्युत गिरने से युवक की दर्दनाक मौत 

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

खेत पर निगरानी करने गया था युवक

अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम खानपुर निवासी राजित राम निषाद पुत्र स्वर्गीय जगदेव निषाद उम्र 35 वर्ष कीआकाशीय विद्युत गिरने से मृत्यु का मामला प्रकाश में आया है। खानपुर निवासी प्रधान संघ के संरक्षक अनिल तिवारी ने बताया कि राजित राम निषाद खेत पर निगरानी करने गया था उसी समय आकाशीय विद्युत की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया परिवार वाले उसे जिला चिकित्सालय ले गए जहा इलाज के दौरान राजित राम की मौत हो गई।

राजित राम निषाद के मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी और तीन छोटे-छोटे बच्चे है। घटना बुधवार साय काल लगभग 4ः00 बजे की है। चौकी प्रभारी पूरा बाजार राम अवतार राम ने भी घटना की पुष्टि की है।

इसे भी पढ़े  प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya