मरीजों के इलाज के दौरान पारदर्शिता होना ज़रूरी : नीलम

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-रोगी जागरूकता अभियान

अयोध्या। रोगी जागरूकता अभियान के तहत आज रोगी अधिकार चार्टर को लागू कराने और मरीजों के हक़ में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मुरावनटोला, सहादतगंज में प्रेरणा किशोरी विकास केंद्र की किशोरियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें युवा सामाजिक कार्यकर्ता नीलम कुमारी ने कहा कि रोगियों के साथ आज मानवीय व्यवहार नहीं होता हैं। इलाज़ के दौरान रोगी और उनके तीमारदारों को नहीं पता होता कि क्या इलाज़ हो रहा हैं। इसके लिए क्या खर्च होगा। ऐसे में छोटी छोटी बीमारियों में भी हॉस्पिटल बहुत पैसा वसूल लेते हैं। गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों का शोषण होता हैं। वो इलाज़ के लिए अपना घरेलू सामान बेचने के साथ गिरवी एवं ब्याज पर पैसे लेकर इलाज़ कराते हैं। इस तहत से शोषण की संभावनाएं अधिक बढ़ जाती हैं। इसलिए रोगी अधिकार चार्टर को फौरन लागू होना चाहिए। इलाज में पारदर्शिता होने से मरीज एवं तमादारों को सुविधा होगी। अभियान का संचालन कर रहे आशीष कुमार ने बताया कि अवध पीपुल्स फोरम और ऑक्सफेम इंडिया मिलकर जनपद में इस अभियान का संचालन कर रहे हैं। 31 मार्च को जिला सम्मेलन का आयोजन कर स्वस्थ्य विभाग को रोगी अधिकार चार्टर के समर्थन में हुए हस्ताक्षर और रोगी अधिकार चार्टर की प्रति सौप कर लागू कराने की अपील किया जाएगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya