बैंकों में हड़ताल से लेनदेन हुआ प्रभावित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जनपद के लगभग 16 बैंकों में हड़ताल रही, ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज यूनियन के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर 12 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आयोजित एक दिवसीय हड़ताल में भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ इंडिया शामिल नहीं हुआ। हड़ताल पर रहे बैंकों में क्लीयरेंस ठप रहा। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के प्रदेशीय सहायक महामंत्री के.के. रस्तोगी ने बताया कि 12 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आयोजित एक दिवसीय हड़ताल के दौरान सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सिविल लाइन शाखा के समक्ष बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों ने धरना- प्रदर्शन किया।
उन्होंने बताया कि इस हड़ताल में 18 बैंकों के समूह में से 16 ने प्रतिभाग किया। जबकि अधिकारी वर्ग हड़ताल पर नहीं रहा। उन्होंने बताया कि अपनी मांगों के समर्थन में बैंक कर्मचारियों ने नारेबाजी की और सरकार तथा प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आगामी आंदोलन वृहद करने पर विचार किया जाएगा।

इसे भी पढ़े  दंगल में बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानो का मिलवाया हाथ
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya