ट्रेलर व ट्रक में भिड़ंत, चालक गंभीर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की भोर जिला मुख्यालय की ओर आ रही एक ट्रक पीछे से ट्रेलर में जा भिड़ी। हादसा रौनाही थाना क्षेत्र में हुआ। क्रेन की मदद से ट्रक चालक को केबिन से निकलवा गंभीर हाल में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनायतनगर थाना क्षेत्र का निवासी चालक 40 वर्षीय आसाराम पुत्र स्व. राम प्रकाश आलू लादकर लखनऊ से फैजाबाद की ओर आ रहा था।

हाईवे पर रौनाही थाना क्षेत्र में अरकुना और तहसीनपुर टोल प्लाजा के बीच एक 16 चक्का ट्रेलर का खलासी चक्का बदल रहा था। इसी दौरान ट्रक पीछे से सुबह साढ़े पांच बजे ट्रेलर में जा भिड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से केबिन में फंसे चालक आसाराम को बाहर निकलवाया। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि एनएचएआई एंबुलेंस का ईएमटी रामबख्श वर्मा घायल को लेकर आया था। चालक आसाराम का बाया पैर बुरी तरह कुचल गया है। भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

हादसे में युवक घायल

अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया। उसके पिता ने लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सोमवार की रात 11ः30 बजे पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बिरौली निवासी विरेंद्र बहादुर सिंह अपने बेटे 26 वर्षीय अजीत प्रताप सिंह को घायल अवस्था में लेकर आए थे। भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। विधिक कार्रवाई के लिए मेमो पुलिस को भिजवाया गया है।

 

इसे भी पढ़े  फिल्म दर्शनः संभाजी के बलिदान ने खींचा संतों का ध्यान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya