दुर्घटना में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पंचशील होटल के सामने हुई दुर्घटना

अयोध्या। फोरलेन पर तेज रफ्तार का कहर जारी है। पहले बाइक टकराई फिर अज्ञात चारपहिया वाहन रौंदता हुआ आगे बढ़ गया। बाइक चालक को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हादसा गुरुवार शाम पंचशील होटल के पास लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर हुआ। जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली अयोध्या के सरयू बिहार कॉलोनी के रहने वाले शंकर प्रताप यादव के 24 वर्षीय पुत्र कार्तिकेय यादव अपने दोस्त के साथ अपनी बाइक से किसी कार्य से जा रहे थे। अभी पंचशील होटल के सामने पंहुंचे थे कि अज्ञात बाइक चालक उनकी बाइक में टक्कर मारते हुए आगे निकल गया।

टक्कर लगते ही कार्तिकेय रोड पर जा गिरे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने कार्तिकेय को कुचल दिया। कार्तिकेय गंभीर रूप से घायल हो गए। दोस्त के शोर मचाने पर भीड़ जुट गई। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने कार्तिकेय की जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। सभी परिवार के सदस्य व मृतक युवक के पिता शंकर प्रताप यादव के जानने वाले जिला अस्पताल पहुंचे। इकलौते बेटे कार्तिकेय की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। वहीं परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। कार्तिकेय शंकर प्रताप यादव का इकलौता बेटा था। पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya