यातायात के नियम प्रदान करते हैं सुगमता : विद्या सागर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

परिषदीय विद्यालय के बच्चों को दी गयी यातायात के नियमों की जानकारी

अयोध्या। सड़कों का नियम अवश्य पालन करना चाहिए जिससे दुर्घटनाएं कम से कम हो सके। उक्त विचार सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पराताज़पुर में आयोजित एक गोष्ठी में न्याय पंचायत समन्वयक विद्यासागर मिश्रा ने व्यक्त किए । छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए और यातायात के नियम हमें सुगमता प्रदान करते हैं। सुरक्षा के नियमों को अपनाकर ही हम अपनी मंजिल पर सुरक्षित पहुंच सकते हैं। इस मौके पर विद्यालय के सहायक अध्यापक अनूप मल्होत्रा ने छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों से परिचित कराया और सदैव बाऐं चलने को प्रेरित किया।अपनी ही सुरक्षा के लिये सीट बेल्ट और हेलमेट के प्रयोग को जरूरी बताया।
गोष्ठी में सत्यप्रकाश, प्राथमिक विद्यालय पारातारापुर के मोहम्मद इरशाद,देवमणि त्रिपाठी, अवधेश कुमार आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किये।

इसे भी पढ़े  अश्लील ताक-झांक की प्रवृत्ति, है वायुरिज्म मनोविकृति : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya