जागरूकता अभियान के साथ शुरू हुआ यातायात माह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-छात्र-छात्राओं व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

अयोध्या। मंगलवार को जनपद में भी पूरे नवंबर चलने वाले यातायात माह का शुभारंभ जागरूकता अभियान के साथ हुआ। पहले दिन शहर के सहादतगंज में यातायात पुलिस की टीम ने छात्र-छात्राओं और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा ट्रैफिक ऐप इंसटाल करने के लिये पत्रक वितरित किया।

प्रतिवर्ष प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर नवंबर में यातायात माह मनाया जाता है। माह के तहत मार्ग दुर्घटनाओं में जन और धन हानि करने तथा सुरक्षित यातायात लिये लोगों को जागरूक ही नहीं किया जाता है,बल्कि यातायात पुलिस अभियान चलाकर यातायात नियमों का उललंघन कर चल रहे वाहनों और उनके चालकों का चालान कर शमन शुल्क भी वसूलती है। चालकों और वाहन मालिकों के साथ गोष्ठी का आयोजन भी किया जाता है। हर साल समारोहपूर्वक यातायात माह की शुरुआत होती रही है लेकिन इस बार समारोह का आयोजन नहीं किया गया और वरिष्ठ अधिकारियों को भी नहीं बुलाया गया। मंगलवार को माह के पहले दिन यातायात पुलिस सहादतगंज क्षेत्र में स्कूली वाहनों को रोककर छात्र-छात्राओं को पत्रक बांटा। यह पत्रक उधर से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों तथा लोगों को भी दिया गया।

पत्रक में यूपी ट्रैफिक की वेबसाइट और ऐप का विस्तार से विवरण है। सिटीजन सेवाओं की भी जानकारी है। इसके साथ ही लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और इनका अनुपालन करने तथा ऐप को इंस्टाल करने की अपील की गई। इस अवसर पर यातायात निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ल, यातायात उपनिरीक्षक प्रकाश चौहान, चंद्रमौलि पांडेय, प्रमोद लहरी, मुख्य आरक्षी जय शंकर पांडेय, आरक्षी जनार्दन कुशवाहा, होमगार्ड जवान अमर बहादुर सिंह,अनिल तिवारी आदि मौजूद रहे। यातायात निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ल ने बताया कि प्ले स्टोर से इस एप को इंस्टाल किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े  अयोध्या की बेटी रागिनी यादव बनी असिस्टेंट कमिश्नर

एप से ही आमजन लोकेशन के आधार पर यातायात को लेकर चेतावनी को जान सकता है, क्षेत्र में समस्या, जाम और ट्रैफिक की स्थिति जान सकता है तथा अपना सुझाव और शिकायत भी दर्ज करा सकता है। उन्होंने बताया कि विभाग जल्द ही जनता को यातायात उललंघन के मामलों में फोटो और वीडियो भेजने की सुविधा देने जा रहा है, जिससे ऐसे वाहनों का चालान कराया जा सके।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya