परंपरागत मछुवारों को बनाया जायेगा हाईटेक :संजय निषाद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अवध विवि के स्वामी विवेकानन्द सभागार में हुआ निषाद पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन

अयोध्या। सूबे के मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने कहा कि परंपरागत मछुवारों को जल्द ही हाईटेक बनाने का काम किया जाएगा। इसके लिए हर जिले का दौरा कर रहा हूं। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानन्द सभागार में निषाद पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे संजय निषाद ने कहा कि मछुवारों को नए टेक्नोलॉजी से जोड़ने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

इसी तरह नई टेक्नोलॉजी से मछलियां भी पाली जाएंगी। उन्होंने बताया कि ऐसी टेक्नोलॉजी रहेगी जिससे मछली का गंदा पानी खेत में जाएगा। इससे खेत भी उपजाऊ बनेगा। इस पर कृषि, उद्यम व मत्स्य विभाग मिलकर काम करेगा। निषादराज बोट योजना के माध्यम से मछुवारों को हाईटेक बनाया जाएगा।

मछुवारा कोष कल्याण की भी स्थापना की जा रही है। पहले सुविधाएं मछुवारों को फिर फिश फार्मर को, फिर फिश पालको को दी जाएंगी। मंडल स्तर पर आवासीय विद्यालय खोले जाएंगे, जिसमें मछुवारों के बच्चे भी पढ़ सकेंगे। इस मौके पर निषाद समाज के जिलाध्यक्ष संतोष निषाद ने मत्स्य मंत्री का स्वागत किया।

 

इसे भी पढ़े  रोजगारोन्मुखी योजनाओं को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता : राजेश कुमार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya