ट्रैक्टर-ट्राली चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-चोरी की गई दो ट्रालियां व एक महिन्द्रा ट्रैक्टर बरामद

अयोध्या। कोतवाली रुदौली एवं स्वाट/सर्विलांस टीम अयोध्या की संयुक्त कार्रवाई में शातिर ट्रैक्टर-ट्राली चोरों के गिरोह का खुलासा किया गया है। पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो ट्रालियां तथा घटना में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर बरामद किया है। बरामद संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

कोतवाली क्षेत्र के शुजागंज क्षेत्र में हुई ट्राली चोरी की घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। अभियान ‘त्रिनेत्र’ के तहत थाना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार मामले का खुलासा किया गया। आरोपियों के पास से चोरी की गई दो ट्रालियां और एक महिन्द्रा ट्रैक्टर बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में विष्णु सिंह निवासी जनपद गोण्डा, अर्जुन रावत निवासी रुदौली तथा अभिषेक सिंह उर्फ नितिन निवासी खण्डासा शामिल हैं। विष्णु के विरुद्ध पूर्व से चोरी, एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। इस संबंध में थाना कोतवाली रुदौली में धारा 303(2)/317(2) बीएनएस तथा थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी में मु.अ.सं. 455/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya