पर्यटन की अयोध्या में बढ़ी संभावनाएं : जिलाधिकारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अवध विश्वविद्यालय में 15 दिवसीय टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण का शुभारम्भ

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में शुक्रवार को कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत विश्वविद्यालय व नगर निगम के मध्य 15 दिन का टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारम्भ पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने अयोध्या की सभ्यता और यहां के निवासियों की करते प्रशंसा करते हुए कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के राम मंदिर पर निर्णय आने के बाद से अयोध्या में यात्रियों की संख्या में व्यापक वृद्धि हुई है। इसी कारण यहां टूरिस्ट गाइडों की आवश्यकता देखी जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि नव्य अयोध्या आने वाले समय में पूरा बदला हुआ परिदृश्य दिखाई देगा। शासन एवं प्रशासन इसकी पूरी तैयारी कर रहा है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में भव्य रेलवे स्टेशन, रिंग रोड, इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कार्य शीघ्रता से किया जा रहा है। इसी वर्ष अयोध्या में राष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो जाएगी। इससे पर्यटन की दृष्टि में काफी संभावानाएं देखी जा रही है। जिलाधिकारी ने टूरिस्ट गाइडों को सबोधित करते हुए कहा कि 15 दिन में प्रशिक्षण समय पूरा हो जायेगा लेकिन सीखना कभी खत्म नही होता। निरन्तरता बनाये रखना आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह ने कहा कि अयोध्या एक प्राचीन धार्मिक नगरी है, यहां पर लाखों दर्शनार्थी प्रतिवर्ष भारत के विभिन्न प्रातों से आते है। लेकिन तीर्थयात्रियों को आधी अधूरी जानकारी ही मिल पाती है। इस वजह से अयोध्या में टूरिस्ट गाइड की जरूरत है। कुलपति प्रो0 सिंह ने बताया कि टूरिस्ट गाइड किसी भी टूरिस्ट स्थान का रीढ़ होता है यदि वह सक्षम नही है तो पर्यटक स्थल कमजोर हो जायेगा। टूरिस्ट गाइड को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो0 सिंह ने बताया कि अयोध्या अब एक विश्वव्यापी पर्यटक स्थल बन रहा है। इसलिए अब अयोध्या में टूरिस्ट की भूमिका महत्वूपर्ण होने जा रही है। अयोध्या एक हिन्दू धार्मिक स्थल ही नही बल्कि प्रमुख धर्मों की आस्था का प्रमुख केन्द्र है। कुलपति ने कहा कि कम्यूनिकेशन स्किल पर ध्यान देना आवश्यक है जिस भाषा में संवाद किया जा रहा है उसमें पूर्ण विश्वास दिखना चाहिए। गाइड का कार्य सिर्फ भाषण देना नही होता बल्कि उसे एतिहासिक परिदृश्य के बारे में पर्याप्त जानकारी होनी चाहिए और संवाद में वे दृश्य परिलक्षित होने चाहिए।
विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि अवध क्षेत्र में 84 कोस में 208 पौराणिक स्थलों का समेटे हुए है। यहां की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत सदियों से संचेतना का केन्द्र बनी हुई है। उन्होंने बताया कि वाराणसी में मंठ मन्दिरों से जुड़े पुजारीगण यात्रियों को गाइड करते थे उन्हे अब प्रशिक्षित कर तीर्थपुरोहित नाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत उनको नगर निगम द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आर0पी0 यादव ने बताया कि अयोध्या में टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण एक स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम है। इस प्रशिक्षण के जरिए आंगतुकों को अयोध्या के परिवेश एवं आस-पास की धरोहारों से परिचित करा सके यही उद्देश्य है। इसी के क्रम में प्रक्षिणार्थियों को कई भाषाओं में ट्रेनिंग दी जा रही है। व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभागाध्यक्ष प्रो0 अशोक शुक्ला ने बताया अयोध्या में टूरिज्म बढ़ने की संभावना बढ़ गई है, यात्रियों की सुविधा और मार्गदर्शन के लिए टूरिस्ट गाइडों को 50-50 की संख्या में प्रशिक्षित किया जाएगा। आज से इसका प्रथम चरण शुरू हो गया है। विभाग के डॉ0 राणा रोहित सिंह ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालक प्रो0 शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव उमानाथ, प्रो0 नीलम पाठक, प्रो0 आर के सिंह, प्रो0 फारूख जमाल, प्रो0 एनके तिवारी, डॉ0 गीतिका श्रीवास्तव, डॉ0 दिवाकर त्रिपाठी, डॉ0 मनीष सिंह, डॉ0 श्रीश अस्थाना, डॉ0 महेन्द्र पाल सिंह, डॉ0 निमिष मिश्र, डॉ0 अंशुमान पाठक, डॉ0 आशुतोष पाण्डेय, डॉ0 दीपा सिंह, डॉ0 अनीता मिश्रा, डॉ0 रामजी, डॉ0 सूरज सिंह, डॉ0 विवेक उपाध्याय, नवनीत श्रीवास्तव, जुलियस कुमार, प्रवीण राय, कपिलदेव, अनुराग तिवारी, संदीप पाण्डेय, आशीष पटेल, कविता श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  साकेत महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर बी.डी. द्विवेदी का आकस्मिक निधन

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya