साइबर हेल्प डेस्क को दिए गए टिप्स

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पुलिस लाइंस में आयोजित कार्यशाला में बताई गईं बारीकियां

अयोध्या। साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं पर जनपद के सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क बनाई गई है। जिस पर तैनात पुलिसकर्मियों को बारीकियों की जानकारी दी गई। एसएसपी शैलेश पांडेय के निर्देश पर एवं एसपी ग्रामीण के पर्यवेक्षण में रविवार को पुलिस लाइंस सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिसमें जनपद के प्रत्येक थाने पर साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मी व अन्य अधिकारियों नेहिस्सा लिया। साइबर क्राइम सेल, अयोध्या प्रभारी निरीक्षक मनबोध तिवारी, आरक्षी पंकज व नीरज सिंह ने साइबर हेल्प डेस्क के गठन एवं क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।जिससे थानों पर आने वाले साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्ति से विनम्रता पूर्वक घटना की जानकारी कर उनकी त्वरित सहायता, साइबर पोर्टल पर आनलाइन शिकायत दर्ज कराने कर प्रशिक्षण दिया गया।

 

थाना क्षेत्र में आमजन के बीच साइबर जागरूकता अभियान चलाने के बारं में सभी को निर्देश दिए गए। साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मनबोध तिवारी व साइबर क्राइम सेल टीम तथा थानों के साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़े  नाला व सड़क निर्माण पूरा करने के पहले मैपिंग करे पीडब्ल्यूडी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya