कार बाइक की भिड़ंत में तीन युवक घायल,दो भर्ती

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या । रायबरेली हाईवे पर गुरुवार की मध्य रात्रि एक कार और बाइक में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में फास्ट फूड बनाने का काम करने वाले तीन युवक घायल हुए हैं। घायलों में से दो युवकों की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है,जबकि तीसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

इनायतनगर थाना क्षेत्र स्थित चांदपुर निवासी फास्ट फूड बनाने वाले युवक मध्य रात्रि मोटरसाइकिल से इनायतनगर थाना क्षेत्र स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रायबरेली हाईवे पर इंयतनगर थाना क्षेत्र के बारुन बाजार पुलिस चौकी के निकट एक कार से मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। हादसे की जानकारी पर नही एंबुलेंस के ईएमटी राहुल पाठक ने तीनों को मध्य रात्रि के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया।

इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि घायल रविन्द्र 18 वर्ष पुत्र दीपचंद धर्मेंद्र चौहान 18 वर्ष पुत्र पप्पू और रोहित कुमार 19 वर्ष को लाया गया था। रोहित को सिर में हल्की चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई,जबकि अन्य दोनों युवकों की हालत गंभीर होने के कारण भारती कर इलाज किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े  कैंसर के उपचार में समय पर पहचान सबसे महत्वपूर्ण : डॉ. शशांक चौधरी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya