तीन वाहन आपस में भिड़े, महिला सहित आधा दर्जन घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

महिला व अधेड़ की हालत गम्भीर

रूदौली । राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर गुरुवार की सुबह तीन गाड़िया आपस भिड़ गई। हादसे में एक महिला सहित लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां महिला व एक अधेड़ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।घटना कोतवाली रूदौली क्षेत्र के कुढ़ा सादात गांव के पास की है ।जहा लखनऊ से फैजाबाद की ओर जा रही परिवाहन निगम की बस हीरो की बाइक लदे ट्रेलर में पीछे से भिड़ गई।बस के पीछे ही चल रही मारुति कार बस में जा घुसी।गनीमत तो यह रही कि मारुति कार में दुर्घटना के दौरान एयर बैग खुल गया।बताया जाता है कि मारुति कार पर दो लोग सवार थे।इस भीषण हादसे बस में सवार कथवलिया पोस्ट ककरही जनपद गोरखपुर निवासी अर्तिका श्रीवास्तव पत्नी दिनेश चंद्र पांडेय लगभग 35 वर्ष व अब्दुल कमाल पुत्र अब्दुल सलाम लगभग 55 वर्ष निवासी तकिया गनेशगंज नाका जनपद लखनऊ व बस चालक महेंद्र कुमार निवासी जनपद बस्ती सहित लगभग आधा दर्जन यात्री घायल हो गए।बस में कुल नौ यात्री सवार थे ।वही कार पर सवार रोहित उपाध्याय व राहुल उपाध्याय पुत्र ओम प्रकाश उपाध्याय निवासी ठाकुर गंज लखनऊ भी घायल हो गए।सूचना पर तत्काल पहुँचे चैकी प्रभारी भेलसर निर्मल सिंह ने अपनी गाड़ी से घायलो को सीएचसी रूदौली भेजवाया।डाक्टरो ने महिला अर्तिका श्रीवास्तव व अब्दुल कलाम की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहाँ महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।हाइवे पर भीषण हादसे की जानकारी होते ही डायल 100 की गाड़ी नम्बर 921,922,923 व 924 सहित उपनिरीक्षक गुलाम रसूल व विनय यादव हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुच कर राहत व बचाव कार्य मे जुट गए।चैकी प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि हाइवे पर खड़ी क्षतिग्रस्त गाड़ियों को क्रेन मंगवाकर हटवाया गया है।हाइवे पर यातायात जारी है।इस सम्बंध में अभी तक कोई तहरीर नही मिली है तहरीर मिलते ही विधिक कार्यवाही की जाएगी।गाड़ियों को कब्जे में ले लिया गया है।

इसे भी पढ़े  सनातन धर्म के संस्कारों में ही सेवा भाव निहित : लल्लू सिंह

मार्ग दुर्घटना में प्रोढ़ की मौत

अयोध्या। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 50 वर्षीय राम जियावन पुत्र बाबूराम निवासी कुशवामाहा अयोध्या कोतवाली गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने घायल प्रौढ़ को लाकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya