सेक्स रैकेट चलाने में तीन नामजद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मामला दो दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आया था

अयोध्या। नगर कोतवाली के नवीन मंडी चौक की प्रभारी ने उसरू क्षेत्र स्थित एक होटल को किराये पर लेकर सेक्स रैकेट संचालित करने के मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

प्रकरण में चौकी प्रभारी जय किशोर अवस्थी ने मोहल्ला उसरू के महराजपुरम स्थित एक होटल का किराये पर संचालन करने वाले इनायतनगर थाना क्षेत्र के सुरवारा निवासी विजय सिंह,प्रबंधक राहुल गुप्ता और बिहार के जहानाबाद जिला क्षेत्र निवासी विवाहिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दो दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आया था।

होटल में सेक्स रैकेट चलाए जाने के वीडियो के आधार पर चौकी प्रभारी ने मामले की जांच की। साथ ही शिकायत पर पीआरवी दस्ते ने होटल पहुंच बिहार प्रांत निवासी एक महिला को पूछताछ के लिए हिरासत मने लिया था। महिला से पूछताछ में सेक्स रैकेट चलाये जाने की पुष्टि के बाद अनैतिक देह व्यापार की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कोतवाल अश्वनी पांडेय का कहना है कि मामले की तहकीकात कराई जा रही है।

एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार

अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस ने एक शख्स को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसका जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है।

कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि नवीन मंडी चौकी प्रभारी जय किशोर अवस्थी की पुलिस टीम ने उसरू मनीवीर बाबा स्कुल के पास से हैदरगंज थाना क्षेत्र के कुंवरपुर केरालाल खां निवासी कुलदीप मिश्र (34 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़े  पैका स्किल्स Yash Pvt.ITI में मनाया गया 21वां खेल दिवस

राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में इसकी तलाशी कराई गई तो पेंट की जेब से काली पन्नी में कुल 12 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल व 330 रुपया बरामद हुआ। पकड़े गए युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करवा चालान किया गया है। उसने अपना खर्चा चलाने के लिए स्मैक बिक्री की बात कबूल की है।
—————

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya