गन्ना लदे ट्रैक्टर में भिड़ी कार, तीन हुए चोटहिल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-एनएच 27 अरकुना के पास हुई दुर्घटना

सोहावल-अयोध्या।रौनाही थाना अंतर्गत हाइवे 27 पर अरकुना के निकट विपरीत दिशा में जा रहे गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से एक आई 20 कार संख्या जे के 02 सी जे 6343 की सामने से भिड़ंत हो गई। कार सवार तीन लोग चोटिल हुए जब कि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

रविवार की शाम सामने आई इस सड़क दुर्घटना में दोनो वाहन क्षतिग्रस्त हुए लेकिन यात्री बाल बाल बच गए। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि कार सवार मथुरा से अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे इनमें एक चालक युवक के साथ इसकी पत्नी हनी एक करीब दो वर्षीय बच्चा शामिल है। सभी सुरक्षित हैं।मामूली चोट आई है। प्राथमिक चिकित्सा करायी जा रही है।

इसे भी पढ़े  रामनगरी की गरिमा को मिलेगा नया द्वार, अयोध्या में बन रहा भव्य 'तिलक प्रवेश द्वार'
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya