रंगदारी और जालसाजी में मान सिंह समेत तीन गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-तीनों आरोपियों पर पहले से भी दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य राजा मान सिंह समेत तीनों लोगों को पूराकलंदर पुलिस ने रंगदारी और जालसाजी मामले में गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस कार्यालय के मुताबिक एसएसपी शैलेश पांडेय के आदेश पर जनपद पुलिस अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ प्रभावी नियन्त्रण को विशेष अभियानद चलाया जा रहा है।

इसीक्रम में एसपी सिटी और सीओ के निर्देशन में थाना पूराकलन्दर प्रभारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह की टीम ने व्यापारियों को डरा धमकाकर रंगदारी मांगने व जालसाजी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया है साथ ही उनकी स्कार्पियो भी बरामद कर कब्जे में लिया है। आरोपियों में मानसिंह निवासी सरियावां, अनुप सिंह निवासी मोईयाकपूरपुर तथा कल्लू पासी उर्फ अशोक निवासी हुसेपुर थाना पूराकलन्दर अयोध्या शामिल हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है। आरोप है कि इसी वाहन को घटना में प्रयुक्त करते थे। जिसके संबंध में पूराकलंदर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को सक्षम न्यायालय में पेशी को रवाना कर विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है।

 

इसे भी पढ़े  अमेरिकी टैरिफ पर पीएम की चुप्पी देश की संप्रभुता को गिरवी रखने के समान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya