मनश्चिकित्सा सम्मेलन में होगा सुसाइड व होमीसाइड पर मंथन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-रिस्क-बिहैवियर संवेदीकरण,करता है सुसाइड-प्रिवेंशन : डा. आलोक मनदर्शन

अयोध्या। 30 से 31अगस्त तक सिलीगुड़ी में आयोजित होने वाले इंडियन साइकियाट्रिक सोसाइटी के अर्धवार्षिक सम्मेलन में किशोरों व युवाओं में बढ़ती आत्महत्या यानि सुसाइड व स्वजन-हत्या यानी होमिसाइड की बढ़ती मनोवृति के मनोसामजिक कारक पहलुओं व इसके रोकथाम युक्तियों पर विशेषज्ञ-मंथन होगा जिसकी थीम है, “ब्रेकिंग द साइलेंस-टाकिंग एबाउट सुसाइड“ ।

इंडियन साइकियाट्रिक सोसाइटी के तत्वाधान में आयोजित होने वाले इस कॉन्फ्रेंस में देश विदेश के मनोविशेषज्ञ शोध-पत्र व व्याख्यान के माध्यम से सुसाइड-प्रिवेंशन के प्रभावी मनोगतिकीय व मनोसामाजिक पहलुओं पर मंथन करेंगे।

सोसाइटी के लाइफ एसोसिएट-मेंबर डा आलोक मनदर्शन ने कॉन्फ्रेंस-थीम संदर्भित “कम्युनिटी-सेंसिटाइज़ेशन टुवर्ड्स रिस्क-बिहैवियर सिग्नल्स“ शीर्षक शोध-पत्र में परिवार व समाज में आत्म-घाती व स्वजन-घाती मनोदशा के सूक्ष्म व परोक्ष संकेतो के प्रति जागरूकता व संवेदीकरण पर जोर दिया है।

इसे भी पढ़े  कैंसर के उपचार में समय पर पहचान सबसे महत्वपूर्ण : डॉ. शशांक चौधरी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya