-साधना सप्ताह के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर प्रशिक्षण
अयोध्या। नगर की स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के कचरा प्रबंधन प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की जरूरत है। यह कहना था नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार का। वह साधना सप्ताह के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर तिलकहाल में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नगरपालिका अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उद्यमियों को कचरे के सुरक्षित संग्रहण, पृथक्करण, प्रसंस्करण और वैज्ञानिक निपटान के लिए तकनीकी दक्षता प्रदान करना रहा। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पाण्डेय ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 तथा सॉलिड वेस्ट में मैनेजमेंट नियम 2016 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रतिभागियों को कचरे को स्रोत पर ही गीले, सूखे और खतरनाक श्रेणियों में अलग करने की प्रक्रिया समझाई गई।
प्रशिक्षण में सतत विकास को ध्यान में रखते हुए ‘जीरो-वेस्ट’ अवधारणा को बढ़ावा दिया गया। संचालन सहायक नगर गुरुप्रसाद पांडे ने किया। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ एवं भारत भार्गव मौजूद थे।