-अशफ़ाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक ने महापौर को सौंपा ज्ञापन
अयोध्या। अशफ़ाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय ने अयोध्या नगर निगम के महापौर महन्त गिरीश पति त्रिपाठी को ज्ञापन देकर सब्जी मंडी चौक में प्रस्तावित काम्प्लेक्स का नाम मौलवी अहमद उल्ला शाह करने की मांग किया। ज्ञापन में बताया गया है कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण शहीद मौलवी अहमद उल्ला शाह इसी जगह स्थित मस्जिद सराय में रहते थे।
स्वतंत्रता संग्राम के के नायक मौलवी साहब ने 8 जून को फैजाबाद को आजाद करवाया तथा स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी हिंदू राजा को सौंप दिया। ज्ञापन में बताया गया कि उन्हें अनेक नामों से जाना जाता था। उनकी बहादुरी से अंग्रेजी अफसर खौफ खाते थे। अंग्रेजों ने उन्हें पकड़ने के लिए उस वक्त पचास हजार रूपए का इनाम घोषित किया था।
श्री पाण्डेय ने बताया कि सावरकर की पुस्तक प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 में उनके संघर्षों को महत्वपूर्ण तरीके से वर्णित किया है। उन्होंने उस किताब में उनके पराक्रम और बहादुरी को प्रमुखता से लिखा है। महापौर ने काम्प्लेक्स का नाम मौलवी अहमद उल्ला शाह के नाम करवाने का आश्वासन भी दिया।इस मौके पर संस्थान के सचिव विश्व प्रताप सिंह अंशू भी मौजूद रहे।