सड़क के किनारे पड़ा मिला मजदूर का शव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-इनायत नगर और कुमारगंज थाना की पुलिस कर रही घटना की छानबीन

मिल्कीपुर। अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रामगंज के पास 45 वर्षीय मजदूर रामसूरत यादव का पाए जाने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वह 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर काम कर रही कंपनी केपीसीएल प्लांट में काम करता था। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।घटना की जानकारी मिलते ही कुमारगंज और इनायतनगर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

रामसूरत यादव को अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इनायतनगर और कुमारगंज पुलिस प्लांट कर्मचारियों से पूछताछ कर और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला है। मृतक रामसूरत यादव पुत्र बद्री प्रसाद यादव उधुई पूरे अहिरन गांव का निवासी था।

वह 84 कोसी परिक्रमा हाईवे बनाने वाली केपीसीएल प्लांट में मजदूर था। सुबह करीब 8 बजे उनके बेटे जय सिंह यादव उन्हें प्लांट पर छोड़कर गए थे। बेटे द्वारा छोड़े जाने के कुछ ही देर बाद रामसूरत यादव सड़क किनारे टिफिन के साथ अचेत अवस्था में पाए गए। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनके शरीर में कोई हरकत नहीं थी।

इनायतनगर थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा और कुमारगंज थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मामले की जांच कर रहे हैं। प्लांट के सीसीटीवी फुटेज में रामसूरत को प्लांट में जाते देखा गया है, लेकिन बाहर निकलने का फुटेज उपलब्ध नहीं है। पुलिस प्लांट के कर्मचारी चिरंजीव मिश्र और गांव निवासी जमुना प्रसाद से भी पूछताछ कर रही है। घटना कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मृतक रामसूरत के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। उनकी एक बेटी की शादी हो चुकी है। वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था।

इसे भी पढ़े  श्रद्वालुओं को आने-जाने में न हो असुविधा : राजेश कुमार

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya