कृषि विवि के विकास को गति प्रदान करने वाला रहा कुलपति प्रो. जे.एस. संधू का कार्यकाल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि से प्रो. जे.एस. संधू शुक्रवार को होंगे कार्यमुक्त

कुमारगंज-अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जे एस संधू शुक्रवार को विश्वविद्यालय से कार्यमुक्त होंगे। प्रो संधू अधिकृतरूप से उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ बृजेन्द्र सिंह को अपना कार्यभार सौंपेंगे। उपकार के महानिदेशक डॉ बृजेन्द्र सिंह को कार्यभार सौंपने का आदेश बुधवार की शाम विश्वविद्यालय को राजभवन से प्रेषित कर दिया गया था।शुक्रवार को कुमारगंज मुख्यालय पर ही वर्तमान कुलपति अपना कार्यभार डॉ बृजेन्द्र सिंह को सौंपेंगे। प्रो संधू ने कुलपति के तौर पर इस विश्वविद्यालय में अपनी आधी पारी ही बिताई परन्तु संक्रमण के दौर से गुजर रहे इस विश्वविद्यालय के लिए इनका कार्यकाल जीवनदायी के साथ साथ इसके विकास को गति प्रदान करने वाला रहा। प्रो संधू के प्रयासों का परिणाम रहा कि की वर्षों तक विश्वविद्यालय के तमाम प्रछेत्रों के खाली पड़े रहने की परंपरा समाप्त होकर इस अवस्था में आ गई कि वर्ष 2018-19 में विश्वविद्यालय का बीज उत्पादन 9771 कुंतल हुआ जो वर्ष 2017-18 के सापेक्ष 119 दशमलव50 प्रतिशत ज्यादा था। ज्ञात हो विगत वर्ष बीज उत्पादन महज 4451 कुंतल ही हुआ था। विश्वविद्यालय के लिए ये एक ऐसी सफलता है जिसकी असफलता सदैव विश्वविद्यालय को कटघरे में खड़ी करती रही। पिछले कुछ वर्षों में जहां शोध परियोजनाएं निरन्तर बंद होती जा रही थीं वही महज छ माह में ही 29 करोण 47 लाख की परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। ये सब कुलपति प्रो जे एस संधू के प्रयासों व उनकी मजबूत पकड़ से ही सम्भव हो सका है। पिछले डेढ़ वर्षों में विश्वविद्यालय में प्रचिलित सकारात्मक वातावरण के प्रभाव का परिणाम है कि काम न करने वाले कर्मियों की छवि से बाहर विश्वविद्यालय निकल सका है। इस दौरान प्रक्षेत्रों की बिजली बचाकर लाखों रुपये महीने की बचत विश्वविद्यालय कर रहा है तो दूसरी तरफ सौर ऊर्जा समेत नहरों के जल का उपयोग विश्वविद्यालय ने करना प्रारम्भ किया है जिसके दूरगामी परिणाम अवश्य मिलेंगे। कुलपति प्रो संधू ने विश्वविद्यालय के दैनिक श्रमिकों के जीवन को भी नई दिशा देने का प्रयास किया इस क्रम में दैनिक श्रमिकों का निर्विवाद विनियमितीकरण किया जाना लम्बे समय तक याद किया जाता रहेगा। कुलपति प्रो जे एस संधू को अपने रसूख पर देश व विदेश की शोध संस्थान का भी पूरा साथ मिला जिसका लाभ शिक्षा व शोध के छेत्र में विश्वविद्यालय उठा पा रहा है। गुरुवार को कुलपति प्रो जे एस संधू ने कहा कि उनके इस विश्वविद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मार्गदर्शन व सहयोग उन्हें विश्वविद्यालय को नई दिशा दे पाने के पीछे प्रमुख कारण रहा है जिसका परिणाम है कि सरकार व शासन ने पदों की कमी हो या फिर केंद्र तक किसी भी डायस पर विश्वविद्यालय की पैरवी हो हर जगह विश्वविद्यालय को पूरा समर्थन प्रदेश सरकार का रहा है जिसके लिए उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिकृत विज्ञप्ति के द्वारा कुलपति प्रो जे एस संधू ने सकारात्मक सहयोग के लिए स्थानीय मीडिया का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि समाचार की सकारात्मकता चाहे प्रसाशन के पक्ष में हो या विपक्ष में हो दोनों की आवश्यकता होती है और विपरीत समाचारों से अपनी कार्यपद्धति के प्रति चिंतन करने का भी अवसर मिलता है,जब कि अच्छे कार्यों के प्रसारण से संस्था की छवि प्रकाशित होती है और ये दोनों मापदंड अयोद्या की मीडिया ने विश्वविद्यालय के प्रति अपनाकर हमारे सम्मान को साधने का प्रयास किया है।कुलपति प्रो सन्धु ने विश्वविद्यालय के सभी कर्मियों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने एकजुट होकर उनके आगे बढ़ो के आह्वान में अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya