दस दिवसीय गन्ना सट्टा प्रदर्शन मेले का हुआ शुभारंभ

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-भाजपा जिला अध्यक्ष एवं समिति अध्यक्ष ने फीता काटकर किया मेले का उद्घाटन

अयोध्या। गन्ना पेराई सत्र 2025 -26 में सुचारू रूप से गन्ना आपूर्ति करने हेतु सहकारी गन्ना समिति मसौधा में आयोजित 10 दिवसीय सट्टा प्रदर्शन मेले का भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह एवं समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह द्वारा फीता काट कर विधिवत शुभारंभ किया गया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मसौधा रामप्रताप एवं सचिव मसौधा टी आर यादव द्वारा जिलाध्यक्ष एवं चेयरमैन को माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश गन्ना पर्यवेक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री अमित सिंह बैश द्वारा अतिथियों का बुके देकर सम्मानित किया गया।

मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि सरकार ने गन्ना किसानों के हितार्थ तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं यह प्रदर्शन मेला उसी का एक हिस्सा है। अध्यक्ष संतोष सिंह ने मौजूद किसानों को बताया कि निश्चित रूप से यह कार्यक्रम गन्ना किसानों के लिए कल्याणकारी साबित होगा और उन्हें सीजन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि इस सट्टा प्रदर्शन मेले का उद्देश्य क्षेत्र के गन्ना किसानों को अपने गन्ना कलेंडर में सुधार का अंतिम अवसर देकर पेराई सत्र के दौरान निर्बाध गन्ना आपूर्ति कराना है। शुभारंभ के दौरान चीनी मिलों के प्रतिनिधि, उत्तर प्रदेश गन्ना पर्यवेक्षक संघ के संयुक्त मंत्री दिलीप श्रीवास्तव, मसौधा के सहायक परियोजना अधिकारी सियाराम गुप्ता, प्रचार अधिकारी अवधेश सिंह सहित सभी गन्ना पर्यवेक्षको, चीनी मिल स्टाफ एवं बड़ी सख्या में गन्ना किसानों की मौजूदगी रही।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya