धरने पर बैठे माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के शिक्षक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-विद्यालय के समय को लेकर आक्रोशित हैं शिक्षक

अयोध्या। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने धरना दिया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राम अनुज तिवारी तथा संचालन मंडलीय मंत्री शिव भूषण उपाध्याय ने किया ।

मंडल अध्यक्ष राम अनुज तिवारी ने शासनादेश जिसमें 8:00 बजे से लेकर 4:30 बजे तक विद्यालय संचालन का आदेश जारी किया गया है उसे तुगलकी फरमान बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की। कहा यदि सरकार यह आदेश वापस नहीं लेती है तो शिक्षक आर-पार की लड़ाई लड़ेगा। संचालन कर रहे मंडलीय मंत्री शिव भूषण उपाध्याय ने कहा यह सरकार शिक्षकों का उत्पीड़न इसलिए कर रही है क्योंकि शिक्षक उस की गलत नीतियों का विरोध ना करें।

लेकिन शिक्षक उनके शोषण से डरने वाला नहीं है और आर पार की संगठन लड़ाई लड़ेगा। जिला मंत्री आलोक तिवारी और जिला उपाध्यक्ष तथा मीडिया प्रभारी संजीव चतुर्वेदी ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग उठाते हुए कहा की पेंशन शिक्षकों और कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा होती है शिक्षक नई पेंशन स्कीम को कतई स्वीकार नहीं करेगा और अपना हक लेकर ही रहेगा।

धरने को देवीपाटन मंडल के मंडलीय मंत्री विनय शुक्ला जिला ,अध्यक्ष अंबेडकर नगर डॉ विजय कुमार वर्मा ,सुल्तानपुर जिला अध्यक्ष आरपी मिश्रा, बलरामपुर जिला अध्यक्ष अशोक पांडे श्रावस्ती जिला अध्यक्ष गुरु बचन सिंह, बहराइच जिला अध्यक्ष डॉक्टर दीनबंधु शुक्ला, महानगर अध्यक्ष अनूप पांडे ,जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ,जिला एडिटर उमाकांत पांडे ,जिला कार्यकारिणी सदस्य राम नारायण पांडे जिला संगठन मंत्री आनंद दुबे ,अंबेडकर नगर कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्रा ,सुल्तानपुर जिला मंत्री अरुण कुमार सिंह, अंबेडकर नगर जिला मंत्री अजय यादव ,अमित यादव ,हनुमान प्रसाद वर्मा ,जय प्रकाश द्विवेदी ,विनीत मिश्रा ,विनोद मिश्रा, राधेश्याम वर्मा ,सुनील दुबे मोहम्मद गुलाम रब्बानी आदि ने संबोधित किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya