राम की प्रजा पर नगर निगम की तरफ से थोपा गया टैक्स भी हो माफ : तेनारायण पाण्डेय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मठ-मंदिरों की तरह राम की प्रजा का टैक्स खत्म करे नगर निगम

अयोध्या। रामनगरी में धार्मिक स्थलों पर लगने वाले टैक्स को समाप्त करने की प्रदेश सरकार की घोषणा का हम समाजवादी स्वागत करते हैं। साथ ही मांग करते हैं कि राम की प्रजा पर नगर निगम की तरफ से थोपा गया टैक्स भी माफ कर इस महंगाई से निजात दिलाएं। नहीं तो जन आंदोलन को बाध्य होंगे। यह कहना है पूर्व राज्यमंत्री व सपा नेता तेजनारायण पांडेय पवन का। वे शनिवार को प्रेसवार्ता कर रहे थे।

पवन पांडेय ने कहा कि सबसे पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बात की घोषणा की थी कि प्रदेश में हमारी सरकार बनने पर हम मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की धरती अयोध्या में नगर निगम द्वारा सभी धार्मिक स्थलों एवम प्रभु श्रीराम की प्रजा पर लगने वाले सभी प्रकार के टैक्स को समाप्त करेगें । प्रदेश की योगी सरकार ने अयोध्या में धार्मिक स्थलों पर लगने वाले टैक्स को समाप्त करने की घोषणा की है। हम समाजवादी इस बात की मांग करते हैं कि आज महंगाई चरम पर है। गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार के लोगों का जीवन यापन बहुत कठिन हो गया है।

महंगाई की आंच गरीबों के चूल्हे तक पहुंच गई है। दाल, चावल, आटा, तेल, सब्जी, गैस, पेट्रोल सब कुछ पहुंच से बाहर हो गया है। ऐसी स्थितियों में प्रभु श्रीराम की प्रजा पर लगने वाला टैक्स जिसे नगर निगम ने बढ़ा दिया है जनहित में उसे भी समाप्त किया जाए जिससे प्रभु श्रीराम की प्रजा भी राहत की सांस ले सके । क्योंकि प्रजा की तकलीफ पर रामराज्य नहीं आ सकता है। भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हल्ला बोल रहे पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने कहा कि आज किसानों की फसल छुट्टा जानवर चट कर जा रहे हैं। जब से भाजपा सरकार बनी महंगाई चरम पर पहुंच गई है। कोरोना काल मे बहुतों की नोकरी चली गई। वे बेरोजगार हो गए। कर्ज पर कर्ज लदता जा रहा है।

इसे भी पढ़े  उ.प्र. व बिहार की एकजुटता बदल सकती है देश की अर्थव्यवस्था : विजय कुमार सिन्हा

सरकार महंगाई नियंत्रण पर राहत का कोई कार्य नहीं कर रही। गरीब, मध्यम वर्ग परेशान है। सरकार का ध्यान दूसरे मुद्दों पर है। ऐसे में रामराज्य की परिकल्पना तभी साकार होगी प्रभु श्रीराम की प्रजा सुख में होगी। प्रजा का शोषण कर भाजपा सरकार रामराज्य नहीं ला सकती। ऐसे में नगर निगम के थोपे गए टैक्स को खत्म नहीं किया गया तो समाजवादी घर घर दस्तक देकर टैक्स के खिलाफ सड़क पर जनांदोलन करेगी। इस दौरान समाजवादी महानगर के अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya