उगा हे सूरज देव भेल भिनसरवा, अरघ केरे बेरवा पूजन केरे बेरवा हो..

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गोसाईंगंज। लोकआस्था पर्व के चौथे और अंतिम दिवस पर व्रती महिलाओं ने छठी मइया से नैहर मांगीला,हम ता ससुरा मांगीला,हम ता भरल पूरल परिवार मांगीला की कामना के साथ अपनी श्रद्धा के साथ भगवान भास्कर को जल अर्पित किया।जलार्पण से पूर्व व्रती महिलाओं ने उगा हे सूरज देव भेल भिनसरवा, अरघ केरे बेरवा पूजन केरे बेरवा हो, के साथ आराधना कर भगवान भास्कर के निकलने की गुहार लगाई।जब उदय होने का समय हुआ तो भगवान भास्कर की तरफ टकटकी लगाई महिलाओ प्रणाम की मुद्रा में अपने दोनो हाथ उठा कर प्रणाम किया।

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय महापर्व के अनवरत 36 घण्टो से निर्जला व्रत रखने वाली व्रती महिलाओं ने पारण करते हुए समापन किया।रात भर भजन कीर्तन करने के बाद भगवान सूर्य को जल अर्पित करने के लिये महिलाएं व पुरुष तीन बजे से ही कस्बे के महादेवा घाट,सीताराम घाट व ठकुराईन के पोखरे पर पहुंचने लगी।जमकर हो रही बरसात ने भी उनकी आस्था को डिगा नही सका।घाटों पर कोसी भरी सूप व दीप जलाकर पूजन करने लगी।

पूजन के बाद जल में खड़ी होकर अर्घ्य देने के लिए नदी में उतर गई और पूरब की तरफ मुख करके भगवान सूर्य के उदय होने की गुहार लगाते हुए जल्दी उगने की प्रार्थना करने लगी। जलार्पण के बाद भगवान भास्कर व छठ मइया से सुत व सन्तति के साथ गांव देश के लिए मंगल कामना किया।सभी घाटों पर छठ मइया के गीत गुंजायमान हो रहे थे और भव्य आतिशबाजी का नजारा भी दिखा।

छठ पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए एसओ शेर दुबे,एसआई कमलेश कुमार,आशुतोष गुप्ता अपने दलबल के साथ मुस्तैद रहे।उक्त अवसर पर चेयरमैन डॉ. विजयलक्ष्मी जायसवाल,सभासद नीलम गुप्ता, प्रतिनिधि जगदम्बा प्रसाद,त्रिलोकी सोनी,विजय सोनी,उमाशंकर,रमाशंकर,राजेंद्र सोनी,राजकुमार सोनी,अरविंद सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya