जिला प्रशासन की तैयारी मुकम्मल
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी/प्रतिमा विसर्जन त्यौहार के अवसर पर शान्ति सुरक्षा, यातायात एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु 29 अगस्त को पूर्वान्ह 10 बजे से शोभायात्रा/प्रतिमा विसर्जन अथवा भीड़ की समाप्ति तक विभिन्न क्षेत्रों/स्थलों पर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गयी है जो सम्बन्धित अधिकारी/पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शोभायात्रा/मूर्ति विसर्जन के अवसर पर शान्ति, सुरक्षा, यातायात एवं काननू एवं आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे।
उन्होनें बताया कि श्री जी0एल0 शुक्ल, एडीएम वित्त एवं राजस्व 9454417612 को सम्पूर्ण कार्यक्रम शोभायात्रा व मूर्ति विसर्जन का जोनल प्रभारी बनाया गया है तथा अमित कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी 9452633764 को रायबरेली रोड बाईपास/इलाहाबाद रोड बाईपास से नाका से फतेहगंज चैराहा, डा0 सुभाष चन्द्र वर्मा, सहायक अभियन्ता, लघु सिंचाई 07007648575 को फतेहगंज चैराहा, श्री पार्थ रंजन घोष, जिला आबकारी अधिकारी 9997097707 को फतेहगंज चैराहा से कसाबबाड़ा से रिकाबगंज चैराहा, नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, उपायुक्त श्रम रोजगार 9450321690 को साहबगंज से गुदड़ी बाजार व साहबगंज से चैक से रिकाबगंज चैराहा, राजेश कुमार पाण्डेय, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी 9839480136 को चैक, आशुतोष सिंह, सहायक आयुक्त उद्योग 9793712929 को गुदड़ी बाजार से नियावां से रिकाबगंज चैराहा, ए0पी0 सिंह, जिला गन्ना अधिकारी 7081202239 को रिकाबगंज चैराहा से सहादतगंज हनुमानगढ़ी मन्दिर तिराहा, भूषण प्रसाद सिंह, अधीक्षक राजकीय उद्यान 9415470322 को सहादगतगंज हनुमागढ़ी मन्दिर तिराहा से गुप्तारघाट विसर्जन स्थल, विजय कुमार, तहसीलदार सोहावल 9454416110, जय सिंह, अधि0अभि0 सरयू नहर खण्ड 9918984678 व श्री मानवेन्द्र सिंह, सहायक अभियन्ता सरयू नहर खण्ड 9457577945 को गुप्तारघाट विसर्जन स्थल पर, राजेन्द्र कुमार यादव, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी 8004377220 को अयोध्या नगर क्षेत्र शोभायात्रा/मूर्ति विसर्जन यात्रा तथा मनोज कुमार सिंह, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड 8299005127 को अयोध्या विसर्जन स्थल पर मजिस्टेªट के रूप में ड्यूटी लगाई गयी है।
नगर आयुक्त, नगर निगम अयोध्या, मूर्ति स्थापना स्थलों एवं मूर्ति विसर्जन स्थल पर प्रकाश, पेयजल एवं सफाई व्यवस्था आदि सुनिश्चित करायें, अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर 9454416100 के सथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर 9454401048 सम्पूर्ण नगरीय क्षेत्र तथा अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन 9454416101 के साथ अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण 9454401049 सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र की शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखेंगे। नगर मजिस्ट्रेट 9454416111/रेजीडेण्ट मजिस्ट्रेट, 9454416112 अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों की शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के प्रभारी होंगे।
उन्होनंे कहा कि उप जिला मजिस्ट्रेट सदर आवश्यकतानुसार मूर्तियों के साथ अपने अधीनस्थ ना0तह0/रा0नि0/लेखपालों की ड्यूटी अपने स्तर से लगा लेंगे तथा समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट जनपद अयोध्या अपने सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखेंगे।