पांचवीं पुण्यतिथि पर शहीद राजकुमार यादव की प्रतिमा का हुआ अनावरण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सीआरपीएफ के जवानों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन


अयोध्या। शहीद राजकुमार यादव की पांचवीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रानोपाली स्थित उनके आवास पर शुक्रवार को उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर सीआरपीएफ के आईजी अनिल कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

आईजी अनिल कुमार ने कहा कि राजकुमार यादव ने नक्सलियों से लड़ते हुए देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने इस पल को बेहद भावुक बताते हुए शहीद के साहस और बलिदान को याद किया। वहीं शहीद की पत्नी ज्ञानमती इस दौरान भावुक नजर आईं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक उनके परिवार के किसी सदस्य को नौकरी नहीं दी गई है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी के नेता तेजनारायण पाण्डेय पवन भी पहुंचे और शहीद को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और सीआरपीएफ के जवान मौजूद रहे, जिन्होंने शहीद को नमन किया।

इसे भी पढ़े  श्री गुरु वशिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ वेद पाठशाला में यज्ञशाला का लोकार्पण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya