अयोध्या। बुधवार को एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने उपनिरीक्षक से प्रोन्नति पाकर निरीक्षक बने जनपद के चार पुलिसकर्मियों के कंधे पर रैंक प्रतीक/स्टार लगाया। साथ ही सभी के उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी।
डीजीपी कार्यालय ने जनपद के कोतवाली नगर में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप कुमार तथा रिकाबगंज चौकी प्रभारी के रूप में तैनात उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया है। वहीं जनपद में तैनात उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार तथा वीरेंद्र कुमार राय को भी निरीक्षक पद पर प्रोन्नति मिली है। प्रोन्नति के बाद चारों उपनिरीक्षकों के कंधे पर निरीक्षक का प्रतीक रैंक लगाया गया। इस दौरान अन्य अधिकारी मौजूद रहे।