अयोध्या। धार्मिक नगरी अयोध्या के पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर 10 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा रामायण वैक्स म्यूजियम अब अपने अंतिम चरण में है। करीब 10 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में निर्मित इस भव्य म्यूजियम का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 य 15 अक्टूबर को करेंगे। निर्माण कार्य जोरों पर है और 2 अक्टूबर तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
वही म्यूजियम कंपनी के एमडी और प्रसिद्ध वैक्स मूर्तिकार सुनील कांडालोर ने बताया कि म्यूजियम में 50 वैक्स मॉडल तैयार किए गए है। इनमें से 40 मॉडल रामायण से जुड़े प्रमुख प्रसंगों को दर्शाएंगे। यहां पीएम नरेंद्र मोदी का वैक्स स्टैच्यू भी लगाया जाएगा।उन्होंने ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वैक्का स्टैच्यू भी म्यूजियम में लगाने की योजना है। इसके लिए अनुमति का इंतजार है। अनुमति मिलते ही उनका मॉडल भी जल्द तैयार कर लोकार्पण से पहले स्थापित कर दिया जाएगा।
8 से 15 अक्टूबर को लोकार्पण की तैयारी
9 Dमूवी शो भी चलेगा यह परियोजन अयोध्या नगर निगम की देखरेख में पूरी की जा रही है। सुनील कुमार कांदालोर की कंपनी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। परिसर में कौसी शॉप, मिरर हाउस, हॉरर हाउस, 9D मूवी से और गेम शो हाउस जैसी मनोरंजन सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
इनका कुछ निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि बाकी कार्य लोकार्पण के बाद तेनी से आगे बढ़ाया जाएगा। रामकथा को वैक्स मूर्तियों और तकनीकी प्रस्तुतीकरण के जरिए देखने का यह अनूठा अवसर अयोध्या आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों के लिए यादगार साबित होगा।
40 मॉडल्स लगाए जाएंगे
रामायण के प्रसंगो को जीवंत रूप देने के लिए 40 वैक्स मॉडल्स का उपयोंग किया जाएगा। इनमें राम जन्म, सीता स्वयंवर, ताड़का वध, राम-हनुमान मिलन, लका दहनन्, सीता हरण, अशेक वाटिका, राज्याभिषेक जैसे प्रमुख दृश्य शामिल होंगे। कपनी के मुताबिक, मुबई की कार्यशाला से सभी मॉडल 2 अक्टूबर तक अयोध्या पहुंच जाएंगे और 5 अक्टूबर तक इन्हें म्यूजियम में सजा दिया जाएगा।