कड़ी सुरक्षा निगरानी के बीच जिले के 28 परीक्षा केंद्रों पर हुई प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-प्रथम पाली में 23.76% द्वितीय पाली में 23.96% अनुपस्थित रहें

अयोध्या। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 कड़ी सुरक्षा निगरानी के बीच जिले के 28 परीक्षा केंद्रों पर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करायी गयी। परिक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पूर्वान्ह 09:30 बजे से 12 बजे तक एवं अपरान्ह 02:30 बजे से सायं पांच बजे तक आयोजित हुई। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक सेक्टर और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहें।

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद के 28 केन्द्रों पर आयोजित हुयी, जिसमें प्रथम पाली में कुल 12552 अभ्यार्थियों में से 9569 अभ्यार्थी (76.24%) उपस्थित रहें तथा 2983 अभ्यार्थी (23.76%) अनुपस्थित रहें। इसी क्रम में द्वितीय पाली में कुल 12552 अभ्यार्थियों में से 9544 अभ्यार्थी (76.04%) उपस्थित रहें तथा 3008 अभ्यार्थी (23.96%) अनुपस्थित रहें।

मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने पीईटी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

अयोध्या। मंडलायुक्त राजेश कुमार ने पीईटी परीक्षा के दृष्टिगत मेथोडिस्ट इंटर कॉलेज एवं जीआईसी इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इसी क्रम में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने एसएसबी इंटर कॉलेज, साहेबगंज स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर भी उपस्थित रहे।

उच्च अधिकारियों ने व्यवस्थापक एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, जिससे परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने भी परीक्षा के सुचारु संचालन के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमित कुमार भट्ट, एसपी  चक्रपाणि सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी पर मार्किंग शुरू

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

अयोध्या। उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

शासन द्वारा जारी विज्ञप्ति संख्या-671 दिनांक 17 नवंबर 2025 में वर्ष 2025 के लिए घोषित सार्वजनिक एवं निर्बन्धित अवकाशों की सूची में आवश्यक संशोधन करते हुए महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 26 अक्टूबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है।

शासनादेश के अनुसार, महर्षि वाल्मीकि जयंती पर घोषित यह सार्वजनिक अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत नहीं होगा। साथ ही, पूर्व में जारी विज्ञप्ति के शेष प्रावधान यथावत रहेंगे। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya