पंडित नेहरू का व्यक्तित्व व कृतित्व सदैव रहेगा अनुकरणीय : निर्मल खत्री

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यालय पर हुई गोष्ठी

अयोध्या । पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे वह एक कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ प्रखर वक्ता तथा महान लेखक भी थे उन्हें आधुनिक भारत के वास्तुकार के रूप में जाना जाता है। उक्त उद्गार पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए कही। पंडित नेहरू के जन्मदिन पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा संचालन जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने किया। पूर्व सांसद डॉ खत्री ने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू का व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव अनुकरणीय रहेगा।

जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए कहा विपरीत परिस्थितियों में भारत की बागडोर संभाल कर उन्होंने भारतवर्ष की उन्नति के मार्ग को सर्व धर्म कुटुंबकम की भावना के साथ प्रशस्त किया। प्रदेश प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू ने डॉक्टर नेहरू को समाजवाद का असली प्रणेता बताते हुए कहा डॉक्टर नेहरू ने देश के विकास की नींव रखी। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा बच्चों में चाचा के नाम से प्रसिद्ध पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने प्रधान मंत्री पद से भारत को दुनिया में सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाई। उन्होंने भारत के सर्वांगीण विकास के लिए विदेश नीति, आर्थिक प्रगति की नींव, पंचवर्षीय योजना, देश का औद्योगिकीकरण, विश्व शांति आदि को लागू किया। उन्होंने भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

श्री गौतम ने कहा प्रधानमंत्री के रूप में17 वर्षों तक इस पद पर रहते हुए, उन्होंने न केवल देश बल्कि भारत के लोगों के दिल पर भी राज किया। उन्होंने भारत को एक उन्नत और प्रगतिशील राष्ट्र बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। गोष्ठी के प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा सुरेंद्र सिंह सैनिक प्रवीण श्रीवास्तव डीएन वर्मा डॉ विनोद गुप्ता सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण गुप्ता प्रशांत पांडे रजनीश शर्मा उमर मुस्तफा युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय तिवारी सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र पांडे युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप यादव रिशु शैलेंद्र मणि पांडे आदि उपस्थित रहे

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya