अयोध्या। जब दल रहेगा तभी दलीय व्यवस्था कायम रहेगी आज देश में हिटलर के विचार वाला एक तानाशाह हिंदुस्तान की सर्वोच्च कुर्सी पर आसीन हैं जो लोकतंत्र को खत्म करने के फिराक में है ,उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद एवं लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. निर्मल खत्री ने जन अधिकार पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता बैठक पार्वती लान देवकाली में कहीं। कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया बैठक की अध्यक्षता जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष देवकीनंदन मौर्य ने किया। श्री खत्री ने कहा आज लोकतंत्र खतरे में है इसको देश की जनता अपने वोटों की ताकत से बचा सकती है, वर्तमान सरकार के हिटलर शाही मानसिकता के कारण आज देश का हर तंत्र डरा सहमा है ऐसी सरकार को रोकना आम जनता का दायित्व है! श्री खत्री ने कहा जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जिस प्रकार सम्मान दिया गया उसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं जन अधिकार पार्टी के मंडल कोऑर्डिनेटर शिवाजी कुशवाहा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ निर्मल खत्री को विजय दिलाने के लिए गांव -गांव ,मोहल्ले -मोहल्ले में सघन जनसंपर्क करने को कहा ! जन अधिकार पार्टी की फैजाबाद मंडल प्रभारी मंजू लता मौर्या ने कहा डॉ निर्मल खत्री की विजय जन अधिकार पार्टी की विजय है, बाबू सिंह कुशवाहा की विजय है ,इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ताओं का धर्म बनता है कि गठबंधन प्रत्याशी डॉ निर्मल खत्री को फैजाबाद लोकसभा से भारी बहुमत से जिताया जाए। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने कहा इतनी बड़ी तादाद में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं का साथ कांग्रेस पार्टी को मिल जाने से फैजाबाद लोकसभा का चुनाव निश्चित ही कांग्रेस पार्टी के पक्ष में होगा। कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया बैठक को संबोधित करने वाले अन्य प्रमुख लोगों में आशीष मौर्य, विकास मौर्य ,शिव कुमार मौर्य ,देवेश मौर्य ,अरुण मौर्य ,रामकुमार मौर्य, तेज प्रताप मौर्य ,के अलावा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह, एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा ,महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक ,कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजकुमार मौर्या शामिल थे।
3