कोरोना त्रासदी में आत्मनिर्भर होना ही विकल्प : प्रो. मनोज दीक्षित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अवध विवि के आईईटी संस्थान में आईडिया थॉन का हुआ आयोजन

अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आई0ई0टी0 संस्थान में ”कोविड क्राइसिस रेमिडेशन ऑफ माइग्रेंट वर्कर्स एंड सोसाइटी यूजिंग टेक्नोलॉजी फॉर रिबिल्डिंग द हेल्दी नेशन” विषय पर आईडिया थॉन का आयोजन किया गया। आईडिया थॉन की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो0 पीवी शर्मा कुलपति एमिटी यूनिवर्सिटी गुड़गांव रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो0 पीवी शर्मा ने बताया कि कोविड-19 के कारण इस समय देश एक बड़े संकट का सामना कर रहा है। इससे निपटने के लिए हमें व्यापक तौर पर मनन चिंतन करना होगा और भविष्य की नीतियों को दृष्टिगत रखते हुए हमें अपनी योजनाएं बनानी होगी। क्राइसिस के इस दौर में सबसे पहले हमें इसके साथ रहने की आदत अपनानी होगी। लोगों को वैज्ञानिक तौर पर प्रशिक्षित करना होगा। यह दायित्व विश्वविद्यालय और इंजीनियरिंग संस्थानों को पूरा करना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित ने इस महामारी के कारण बड़े पैमाने पर हो रहे मजदूरों का पलायन एक गंभीर चुनौती के रूप में है। जीविका छोड़कर जो मजदूर अपने गांव को लौट चुके हैं समय के रहते उन्हें रोजगार उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण कार्य है। आस पास रहकर आत्मनिर्भर बनने की पहल एक आवश्यक और महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। इस त्रासदी ने यह सोचने के लिए विवश कर दिया है कि अब आत्मनिर्भर होना ही एक विकल्प है। भारत जैसे देश में यह कोई बड़ा मुश्किल कार्य नहीं है। भारतीय जनमानस ने चुनौतियों के समय स्वयं को यह सिद्ध करके साबित किया है कि हम सफल होंगे। वक्ता के तौर पर डॉ मोनिका सिंह पीआर एक्सपर्ट साइन शैडो कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय नए तौर पर प्रयोग करने की आवश्यकता है और वर्तमान परिवेश में आइडियाज को भी पेटेंट कराया जा सकता है। वैचारिक रूप से इस कार्य में शामिल होने से नए अवसर उत्पन्न होंगे। कार्यक्रम में विशेषज्ञ के रूप डॉक्टर रितिका राजवंशी मजदूरों को नए सिरे से रोजगार से जोड़ने के लिए स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप रोजगार सृजित करने होंगे। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से सैनिटाइजर मशीन, नोट सैनिटाइजर मशीन एवं वेंटिलेटर जैसे यंत्रों के विषय में विस्तार से बताया। संस्थान के निदेशक प्रो0 रमापति मिश्र ने विद्यार्थियों को इस महामारी के समय में एक अवसर के रूप में स्वयं को तत्पर रहने की सलाह दी है। कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर पारितोष त्रिपाठी एवं रमेश मिश्र संजीत पांडे एवं परिमल तिवारी इंजीनियर विनीत सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक अमितेश पंडित ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya