कन्या भारती का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। शिवदयाल जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज तुलसीनगर अयोध्या में आज कन्या भारती का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डा. मंजूषा पांडेय (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) मंजूषा हॉस्पिटल एवं प्रधानाचार्य अवनि कुमार शुक्ल तथा डॉ.उपेन्द्र मणि (सह दृसेवा प्रमुख) ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर , पुष्पार्चन कर किया।

बहन अर्पिता कश्यप द्वारा प्रस्तुत गीत एक बात पूछतीं हूं बताओ न बाबू जी…..को सुनकर उपस्थित सभी लोग भावुक हो गए। अतिथि परिचय एवं स्वागत प्रधानाचार्य ने कराया।सर्वप्रथम कन्या भारती की निर्वाचित अध्यक्ष हर्षिता मिश्रा का शपथ ग्रहण हुआ तत्पश्चात परिषदों और विभाग प्रमुख बहनों का शपथ् ग्रहण हुआ ।

तदुपरान्त कन्या भारती अध्यक्ष हर्षिता मिश्रा द्वारा कन्या भारती की बहनों का परिचय करवाया गया। शपथ ग्रहण पूर्ण होने के पश्चात मुख्य अतिथि डा .मंजूषा पाण्डेय ने प्रेरक उद्बोधन में अपने जीवन का संस्मरण सुनाया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामना प्रदान करते हुए,उन्होंने कहा कि भारत देश में नारियों को देवी स्वरूपा माना गया है। लड़कियों का नारियों को उतना ही आगे बढ़ाना चाहिए, जितना पुरुषों को आगे बढ़ाया जाता है। वे जिस सफलता के क्षेत्र में जाना चाहती हैं उन्हें जाने दे।

हम सभी नारी तू नारायणी के भाव को आत्मसात करके देश को विश्व गुरु बनाने के मार्ग पर अग्रसर हों।कन्या भारती की प्रमुख उर्मिला शुक्ला द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन कन्या भारती की प्रमुख उर्मिला शुक्ला ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से आचार्य लल्ला सिंह, कृष्णानंद तिवारी,परमात्मादीन, उत्तम,अरविन्द, विनीत, राम जी मिश्र,आलोक, राम उजागर,उर्मिला, विभा, ज्योति उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya