नवगठित भाजपा महानगर टीम ने किया रामलला का दर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भाजपा महानगर की नवगठित टीम ने महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में रामजन्मभूमि व हनुमानगढ़ी पर सामूहिक रुप से दर्शन पूजन किया। दर्शन के उपरान्त सभी पदाधिकारी पार्टी कार्यालय पहुंचे जहां पूर्व जिलाध्यक्ष महंत मनमोहनदास व डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी के द्वारा सभी का स्वागत किया गया। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता की सर्वोपरि है। नेतृत्व द्वारा प्रत्दत्त सभी कार्यक्रमों को कुशलतापूर्वक संचालन करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। सबको साथ लेकर चलते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का विश्वास हासिल करने की ओर हम तेजी से बढ़ रहे है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि लगातार सम्पर्क व संवाद के माध्यम से भाजपा समाज के प्रत्येक व्यक्ति से जुड़ी रहती है। राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना के साथ हम समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते है। पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की वजह से आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। पूर्व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि अंतिम व्यक्ति के उत्थान के सिद्धान्तों को आत्मसात करते हुए कार्यकर्ता समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते है। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्षों में राकेश मणि त्रिपाठी, अरविंद सिंह, रणधीर सिंह डब्लू, विद्याकांत द्विवेदी, स्मृता तिवारी, देवता पटेल, यमुनोत्री केसरवानी व तिलकराम मौर्या, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, प्रतीक श्रीवास्तव, परमानंद मिश्रा, रामकुमार सिंह राजू, मंत्री संजय निषाद, प्रमोद साहू, सुनील यादव, विनोद गुप्ता, काशीराम रावत, मंजू गुप्ता, आकाशमणि त्रिपाठी, विपिन सिंह कोषाध्यक्ष बिजेन्द्र जायसवाल, मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, सह मीडिया प्रभारी डा अंशुमान मित्रा, कार्यालय मंत्री राजेश सिंह व आशीष मिश्रा मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya