कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष का हुआ स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सरकारी तानाशाही के दौर में राहुल गांधी संसद से लेकर सड़क तक लड़ रहे आमजन के हितों की लड़ाई : निर्मल खत्री़

अयोध्या। कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चेत नारायण सिंह तथा महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम रानू का स्वागत कार्यक्रम समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। समारोह का संयोजन पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने किया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व सांसद डॉक्टर निर्मल खत्री ने कहा कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं का जोश और खरोश देखकर यह प्रतीत हो रहा है कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया गया निर्णय से आम कार्यकर्ता प्रसन्न है। पार्टी द्वारा लिया गया कोई भी निर्णय सर्वोपरि होता है तथा सभी को इस निर्णय के साथ चलना चाहिए। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष से अपेक्षा की की कांग्रेस पार्टी के संगठन को वार्ड और न्याय पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने के लिए दोनों अध्यक्ष प्रयास करेंगे।इस कार्य में जहां भी मेरी जरूरत पड़ेगी मैं सदैव पार्टी के कार्यों के लिए तत्पर रहूंगा।

पूर्व सांसद डॉक्टर निर्मल खत्री ने कहा सरकारी तानाशाही के इस दौर में हमारे नेता राहुल गांधी संसद से लेकर सड़क तक आम जन के हितों के लिए जो लड़ाई लड़ रहे हैं उसे लड़ाई को जिले में निचले स्तर तक पहुंचाने का कार्य हमारे अध्यक्षों को करना होगा। जिला अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा मेरा 40 वर्षों से कांग्रेस के प्रति जो समर्पण रहा है उसी के फल स्वरूप आज पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उसे पर मैं खरा उतरने का सदैव प्रयास करूंगा। आज से मेरा यह शेष जीवन कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित है ।

इसे भी पढ़े  'पति,पत्नी और वो' की लहर, ढा रही कहर : डा. आलोक मनदर्शन

महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम रानू ने अपनी नियुक्त के लिए प्रदेश अध्यक्ष और डॉक्टर निर्मल खत्री का धन्यवाद अदा करते हुए कहा महानगर परिक्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का मजबूत संगठनात्मक ढांचा खड़ा करने के लिए मैं पूरा प्रयास करूंगा अंत में कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष रामदासवर्मा ने दोनों अध्यक्षों को कार्यभार ग्रहण करते हुए कहा दोनों अध्यक्ष आपस में सामंजस बनाते हुए पार्टी हित में कार्य करें और पार्टी को मजबूत बनाने का प्रयास करें।

स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह ,पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष तारुन रमाशंकर तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष हरिंग्टनगंज डॉक्टर गंगाराम यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मवई परमानंद शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष रुदौली सती प्रसाद, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सोहावल राम बक्स रावत , पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पूरा अनिल सिंह ,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अमानीगंज भगवान बहादुर शुक्ला , पूर्व बीकापुर ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सिंह, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मसौधा राम सजीवन दुबे ,ब्लॉक अध्यक्ष मया सौरभ सिंह, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मिल्कीपुर अमरीश कौशल, पूर्व महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर,मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव लड़ चुके बृजेश रावत ,उपेंद्र सिंह लल्लू,पीसीसी सदस्य अशोक कुमार सिंह ,महेश वर्मा अजीत वर्मा, राम अवध पासी युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी ,सेवा दल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा,राकेश बंसल,प्रदीप निषाद ,अयोध्या पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र मणि पांडे, पूर्व प्रदेश सचिव कर्म राज यादव,डीएन वर्मा, अवधेश तिवारी ,अशोक राय, सैनिक प्रकोष्ठ के सुरेंद्र प्रताप सिंह सैनिक, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, प्रवीण श्रीवास्तव ,बसंत मिश्रा, उमेश उपाध्याय,अशोक कनौजिया, अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामसागर रावत , कविंद्र साहनी, अरुण साहू ,राजकुमार पांडे , प्रवीण श्रीवास्तव, डी एन वर्मा, भगवान बहादुर शुक्ला, दीपचंद सिंह, रिशु सिंह, पंकज सिंह,भीम शुक्ला, संदीप मिश्रा ,जे बी सिंह,अनिल तिवारी ,अनिल सिंह, दीप कृष्ण वर्मा, राकेश तिवारी , केसरीनाथ मिश्रा, जय मंगलदास ,पीयूष राय, मोहम्मद अहमद, हबीबुल हसन पप्पू,वरिष्ठ नेता राम अभिलाष पांडे ,राम बहादुर सिंह, विजयपाल सिंह ,महिपाल सिंह ,शेर बहादुर दुबे, अजीत वर्मा यूनिक, राजकुमार मौर्य, ओमप्रकाश,अवधेश सिंह मुन्ना ,पंकज राय ,बसंत सिंह, संदीप सिंह ,सनी सिंह,रामकिशोर वर्मा ,भुल्लर मिश्रा ,राकेश सिंह ,दद्दन सिंह ,रईस अहमद, महिपाल सिंह, मुख्तार, अहमद ,सुरेश सिंह, संदीप सिंह, यशवीर सिंह,मनोज जायसवाल,अहमद कुरैशी,अश्वनी सिंह ,धर्मेंद्र सिंह फास्टर,करण त्रिपाठी , पूर्व सभासद जनार्दन मिश्रा, रामनाथ शर्मा, सेवा दल पूर्व जिला अध्यक्ष शीतला पाठक, जिओ हैदर, फ्लावर नकवी, दानिश जिया, मंशाराम यादव,भगवान बख़्श सिंह, राम बहादुर सिंह ,राम अभिलाष पांडे, प्रेम कुमार पांडे ,अंकित जैन, मोहम्मद आरिफ, ताज मोहम्मद, शिव कुमार गुप्ता, धीरेंद्र सिंह बबलू, आकाश केशवानी, कल्लू शर्मा, महिला नेता शालिनी पांडे, शशि सिंहआदि उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya