अयोध्या। ‘‘हिन्दी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान ‘‘अयोध्या द्वारा प्रकाशित राष्ट्रीय पत्रिका ‘‘साहित्य सम्राट‘‘ के नये अंक का लोकार्पण संस्थान के श्रृंगारहाट अयोध्या स्थिति केंद्रीय कार्यालय में संस्थान के अंतरराष्ट्रीय प्रभारी राहुल सिंह सिंगापुर व यूक्रेन की डॉ0 गैलिना के द्वारा हुआ। जिसमें प्रमुख रूप से संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री ‘‘डॉ0 सम्राट अशोक मौर्य‘‘,विधिक प्रभारी ‘‘डॉ0 राम करन सिंह कुशवाहा‘‘,राष्ट्रीय सचिव ‘‘आचार्य शशि मौर्य‘‘,लखनऊ प्रभारी ‘‘राजकुमार मौर्य‘‘,‘‘डॉ0 शशिकला मौर्य‘‘,‘‘सी.ए.चक्रवर्ती मौर्य‘‘,‘‘राष्ट्र कुवँर मौर्य‘‘,‘‘बबलू‘‘,राष्ट्रीय अध्यक्ष ‘‘रामरती कुँवरि मौर्य‘‘,‘‘कृष सिंह‘‘,आदि ने समस्त साहित्य प्रेमियों से आग्रह किया कि संस्थान व पत्रिका के साथ जुड़ कर हिंदी के राष्ट्रभाषा बनाने व विश्व की सम्पर्क बनाने के संस्थान के अभियान में अपनी सहभागिता निभाए, तथा राष्ट्र एवं मातृ भाषा के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उक्त अवसर पर‘‘डॉ0सम्राट अशोक मौर्य‘‘ ने कहा कि किसी भी देश की भाषा साहित्य वहाँ की संस्कृति एवं सभ्यता की संवाहक होती है, किन्तु विडंबना है कि विश्व मे भारत ही एक ऐसा देश है जिसकी अपनी कोई भाषा नही है। ऐसी स्थित में भारत सरकार को मातृभाषा हिंदी को यथाशीघ्र राष्ट्रभाषा घोषित करना नितांत आवश्यक है।
साहित्य सम्राट पत्रिका के नवीन अंक का हुआ लोकापर्ण
27
previous post