भव्यता और संस्कृति का मिश्रण रहा नवरात्रि महोत्सव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-झुनझुनवाला ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित एक दिवसीय नवरात्रि महोत्सव में छात्र-छात्राओं द्वारा हुए विविध सांस्कृतिक आयोजन


अयोध्या। झुनझुनवाला ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शारदीय नवरात्र पर्व पर एक दिवसीय नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग के उप निदेशक डॉ. ओम प्रकाश वर्मा एवं समाजसेवी भागीरथ पचेरीवाला ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यापर्ण कर किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत झुनझुनवाला, विकास निदेशक मीनाक्षी मोदी, जेआईएमएस के निदेशक डॉ. गिरिजेश त्रिपाठी, इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक आशुतोष त्रिपाठी, डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सरिता मिश्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत बुके देकर किया। इसके बाद महोत्सव की शुरुआत लैंप लाइटीनिंग, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं अन्य आयोजनों की घोषणा से हुई।

नवरात्रि महोत्सव में कार्यक्रम समन्वयक अनुराधा शुक्ला, पूर्णिमा चौधरी, सुमित उपाध्याय के निर्देशन में किये गए। छात्र-छात्राओं द्वारा वैसे तो सभी कार्यक्रम सराहनीय रहे लेकिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से कलबेलिया, गरबा, नवदुर्गा वंदना, धनुची, डांडिया, काली नाटिका, सीता स्वयंवर, हनुमान नाटिका विशेष रहे। इन कार्यक्रमों में बीएससी नर्सिंग की छात्राएं श्वेता सिंह, सृष्टि सिंह, सृष्टि शुक्ला, सुषमा, साक्षी, अनुराधा, सपना, माया, शिवांगी एवं गरबा, नवदुर्गा वंदना में जीएनएम की प्रिया सिंह, आकांक्षा वर्मा, सोनल पांडेय, रागिनी, वर्षा शुक्ला, महिमा यादव, आंचल, सुमन, राधा श्रेया, शिक्षिकाएं आरती जायसवाल, अमीषा पटेल, शकीना बानो, तेजस्विनी श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में प्रतिभाग किया।

इसी प्रकार धनुची में जीएनएम की छात्राएं प्रिया सिंह, काजल गौतम, शानू यादव, अंशिका वर्मा, सिया यादव, ज्योति प्रजापति, रेखा मौर्या, नेहा, विजय लक्ष्मी, मनीषा, प्रिया डॉ. पूनम सिंह, संदीप सिंह, डॉ. अरुण गुप्ता, शुभम सिंह, अंशुमान सिंह, डॉ. अविनाश शुक्ल के मार्गदर्शन में प्रतिभाग किया है। काली नाटिका में बीसीए के सौरभ पांडेय, सत्यांश त्रिपाठी, अशोक गुप्ता, पियूष चौरसिया, कन्हैया शिक्षक राघवेंद्र श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में प्रतिभाग करेंगे।

इसे भी पढ़े  दूसरे शिक्षक की भी दर्ज हुई रिपोर्ट

इसके अलावा अन्य कार्यक्रम हनुमान प्रस्तुति में पॉलिटेक्निक के मानस तिवारी, अनूप तिवारी, अमरजीत, साहिल सिंह, शरद पाण्डेय, हर्षित गौड़, मंदीप यादव, शिवा यादव, विराट त्रिपाठी, सुजल तिवारी, आलोक तिवारी, अंकित यादव, अक्षय पाठक, शिवांश पाण्डेय, शिवांशु मिश्र, संपूर्ण रामायण में क्षमा, विष्णुकांत, राहुल निशांत, काली प्रस्तुति में समर्थ पाण्डेय, आदर्श शुक्ला, सिद्दार्थ सिंह, राज वर्मा, दीपक यादव, आदित्य शर्मा, आदित्य यादव, वैस नवी, काजल की आदि रहे इसी प्रकार राम आएंगे प्रस्तुति में अर्पित, हमजा, संदीप, ओम शर्मा की भी प्रस्तुति महत्वपूर्ण रही।

सभी कार्यक्रम संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका दीक्षा सिंह, अंकिता उपाध्याय, अम्बरीश श्रीवास्तव, अनूप गौड़ ने निभाई। सीता स्वयंवर प्रस्तुति में आदर्श कुमार, अर्पित आनंद, हर्षित श्रीवास्तव, आदर्श शुक्ला, अभिषेक सिंह, अंशु प्रजापति, सचिन, आकाश, मनीष पाठक, दुर्गेश विक्रम, अंशिका, साक्षी कौशल, सौम्य यादव, मधु तिवारी, गुडिया, रिशिका, अनुष्का, मुस्कान ने भूमिका निभाई। गरबा में अदिति दुबे, सपना, प्रतिमा, साक्षी, साधना, लक्ष्मी, नीतू यादव, कुमकुम साहू, कृतका, सौम्या तिवारी, सोनी एवं डांडिया में प्रिया यादव, आराध्य पाण्डेय, नंदिनी यादव, अंजलि वर्मा, वंशिका, दृष्टि, आँचल सिंह प्रमुख रूप से रही।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya