राष्ट्रीय विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का हुआ आगाज

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मण्डलायुक्त और महापौर ने किया उद्घाटन, जीआईसी मैदान में दिखा मिनी भारत, देशभर के खिलाड़ियों का जमावड़ा

अयोध्या। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर मिनी भारत की झलक दिखाई दी राष्ट्रीय विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर देशभर के 1100 खिलाड़ी अपना दम दिखाने के लिए एक साथ मैदान में स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के महाकुंभ में खिलाड़ियों का जोश दिखाई दिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मण्डलायुक्त राजेश कुमार और महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने झंडारोहण के साथ किया।

प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र कुमार सिंह, उप शिक्षा निदेशक कौस्तुभ सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक पवन कुमार तिवारी ने अतिथियों को बुके प्रदान कर उनका स्वागत किया। आयुक्त राजेश कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन कर आयोजन का आगाज किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई इस अवसर पर यश विद्या मंदिर द्वारा मलखम्भ का शानदार प्रदर्शन किया गया। कनोसा कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बाबा द्वारा फरवरी नेत्र प्रस्तुत किया गया कुसुम वर्मा द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जिला विद्यालय शिक्षक द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए अयोध्या प्रभु श्री राम की धारा पर खिलाड़ियों का अभिवादन भी किया।

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कियावित्त एवं लेखा अधिकारी अनुपम मंडल के प्रधानाचार्य ओमकार मणि शंकर तिवारी मनोज कुमार तिवारी मंडलीय सचिव धर्मेंद्र सिंह शिवकरण सिंह अभिषेक सिंह विजेंद्र सिंह राजेश प्रताप सिंह सुल्तानपुर जिला सचिव दिलीप सिंह अंबेडकर नगर जिला सचिव अजीत सिंह बाराबंकी जिला सचिव चंदन अस्थान कपिलकांत दुर्ग विजय सिंह दिनेश सिंह आजमगढ़ एसजीएफआई के मैच टूर्नामेंट डायरेक्टर विनोद सिंह सहित खेल अध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  कैंसर के उपचार में समय पर पहचान सबसे महत्वपूर्ण : डॉ. शशांक चौधरी

राष्ट्रीय विद्यालय खो खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए आयुक्त राजेश कुमार ने कहां की राज्य सरकार खेलों के विकास पर काम कर रही है विद्यालय स्तर पर खेलो के लिए प्रदेश में योजनाएं लागू की गई है। विद्यालय के सभी छात्र को खेल से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। राष्ट्रीय विद्यालय खो खो प्रतियोगिता का आयोजन अयोध्या के गौरव और परंपरा को पूरे देश में फैलने का कार्य करेगा।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता का स्लोगन खेलेंगे पढ़ेंगे बढ़ेंगे को स्लोगन से ऊपर संकल्प के रूप में लिया जाना चाहिए उन्होंने खिलाड़ियों से आवाहन किया कि प्रभु श्री राम की जन्मभूमि पर इस संकल्प के साथ अपने नए भविष्य का आशीर्वाद प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के विकास और उनके भविष्य को सुधारने के लिए संकल्पित है सरकार खेलों के विकास की योजना पर काम कर रही है। स्कूली खेलों के विजेता खिलाड़ियों को भी सरकार ने नगद राशि देने का कार्य किया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya