फैजाबाद रेलवे स्टेशन का बदला नाम, लगा अयोध्या कैंट का बोर्ड

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-गृह मंत्रालय की संस्तुति के बाद बदलाया गया बोर्ड

अयोध्या।  फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर अयोध्या कैंट होने पर बुधवार को सांसद लल्लू सिंह की मौजूदगी में प्लेटफॉर्म पर इसे अंकित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा 23 अक्टूबर को की थी। सांसद लल्लू सिंह काफी समय से इसके लिए प्रयासरत थे। लोकसभा में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा केन्द्र व प्रदेश सरकार के नेतृत्व में अयोध्या का सर्वांगीण विकास हो रहा है। 23 अक्टूबर को घोषणा के बाद बुधवार को फैजाबाद रेलवे स्टेशन के स्थान पर अयोध्या कैंट अंकित करवाया जा रहा है। काफी समय से इस मुद्दे को उठाया जा रहा था। आज दीपोत्सव के शुभ दिन इस अंकित करवाया जा रहा है।

इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के सदस्य विजय गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, इंद्रभान सिंह, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, दिवाकर सिंह, मुन्ना सिंह, आलोक द्विवेदी, रवि सोनकर, रमेश पाण्डेय, रणधीर सिंह डब्लू, राम कुमार सिंह राजू, गणेश गुप्ता, तेजिन्दर पाल सिंह टिंकल, संग्राम सिन्हा, ओम प्रकाश अंनदानी, बाबू नंदन सोनकर, विशाल सिंह आदि मुख्य रूप में उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  बारिश ने खोली रामनगरी अयोध्या के विकास की पोल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya