राज्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित कियें प्रमाण पत्र

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शासन, प्रशासन निरंतर प्रदेश की उन्नति में अपनी सकारात्मक भूमिका निभा रहा है : रजनी तिवारी


अयोध्या। राज्य मंत्री उच्च शिक्षा विभाग उ०प्र० रजनी तिवारी का शुक्रवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत सर्किट हाउस अयोध्या में आगमन हुआ, जहां उन्हें गॉड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया और जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फंडे ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद राज्य मंत्री का आगमन मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या में हुआ जहां उन्होंने ध्वजारोहण किया व एक पेड़ मॉ के नाम 2.0 के अन्तर्गत पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उन्होंने सेल्फी प्वाइंट पर तिरंगा फहराया व तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर, भारत माता की जयघोष के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र आदि वितरित किये। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी गयी।

79वें स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुए राज्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि आजादी हमें एक लम्बे संघर्ष के बाद मिली है, हमें अपने वीर शहीदों, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों को हृदय में सजोकर नये भारत को आगे बढ़ाने में निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शासन, प्रशासन निरंतर प्रदेश की उन्नति में अपनी सकारात्मक भूमिका निभा रहा है, हमें इन प्रयासों में और बल देने की आवश्यकता है, जिससे आने वाले समय में हम अपने देश को एक नई पहचान दे सकें, अपने महापुरूषों के आदर्शां, सपनों को साकारित कर सकें।

इसे भी पढ़े  जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का कांग्रेस ने किया विरोध

तत्क्रम में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि आज हम 79वां स्वतन्त्रता दिवस मना रहे हैं, हमें आजादी लम्बे संघर्ष के बाद मिली, हमें उन संघर्षो को याद करते हुए देश को और आगे ले जाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए, निरंतर नये सकारात्मक प्रयासों के द्वारा समाज व देश को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री कृष्ण कुमार सिंह ने भी स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनायें दी तथा सभी को देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत किया।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री द्वारा जनपद अयोध्या में इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दिव्य उपाध्याय (डॉक्टर बद्री प्रसाद पांडेय सर्वोदय इंटर कॉलेज रामगंज अयोध्या) व हाई स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अनूप कुमार (माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज अमौना अयोध्या)। इंटरमीडिएट परीक्षा में राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या में प्रथम स्थान पर आये महेश कुमार को सम्मानित किया गया।

इसी के साथ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की बेटियों ने गायन प्रस्तुत, मेथाडिस्ट इंटर कॉलेज की बच्चियों ने समूह नृत्य, कानोसा कॉन्वेंट की बच्चियों ने भाषण प्रस्तुत किया और सभी को मुख्य अतिथि के द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनान्तर्गत जनता के मध्य गोल्डन कार्ड के माध्यम से सर्वाधिक लाभ देने वाले 10 अस्पतालों को प्रशस्ति पत्र, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किट, ग्रामों के सर्वांगीण विकास हेतु ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र, एनआरएलएम के अन्तर्गत समूह की महिलाओं को प्रमाण पत्र आदि सहित क्रास कन्ट्री रेस के विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित भी किया गया।

इसे भी पढ़े  डबल डेकर बस ट्रेलर में टकराई, दो घायल

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह, विधायक रुदौली रामचन्द्र यादव, मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ सम्बन्धित अन्य अधिकारीगण, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राऐं, समूह की महिलाऐं, आमजन आदि ने प्रतिभाग किया गया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya