महानगर कांग्रेस कमेटी चलायेगी ‘जनसृजन अभियान’

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-बैठकों के माध्यम से आमजन को कांग्रेस से जोड़ने का किया जाएगा प्रयास

अयोध्या। कांग्रेस पार्टी महानगर में अपना संगठनत्मक ढांचा मजबूत करेगी ।इसके लिए प्रत्येक वार्ड में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा ’जनसृजन अभियान’ चलाया जाएगा। उक्त बातें चौधरी चरण सिंह वार्ड में वार्ड अध्यक्ष बांकेलाल सैनी की अध्यक्षता तथा सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा के संचालन में आयोजित महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहीं।

महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा महानगर के 60 वार्डों में हम लोग लगातार 3 महीने तक बैठक करेंगे और इन बैठकों के माध्यम से आमजन को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा तथा सक्रिय व्यक्ति को वार्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी दीजाएगी। वार्ड स्तरीय बैठक को जन सृजन अभियान का नाम दिया गया है।

इन बैठकों के माध्यम से हम जहां नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेंगे ,वहीं वार्ड की समस्याओं को एकत्रित करके नगर निगम का ध्यान इन समस्याओं की तरफ आकर्षित करेंगे। पूरे नगर निगम के नए जुड़े विस्तारित क्षेत्र में नगर निगम संबंधित समस्याएं ज्यादा हैं। इन समस्याओं का संकलन करके इन्हें दूर करने का प्रयास करेंगे और अगर नगर निगम इन समस्याओं पर ध्यान नहीं देगा तो नगर निगम का घेराव भी किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने कहा पूर्व सांसद डॉक्टर निर्मल खत्री के सहयोग से महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहा अभियान स्वागत योग्य है, निश्चित रूप से जन सृजन अभियान से कांग्रेस पार्टी को बहुत लाभ पहुंचेगा। महानगर कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत समस्याओं के निस्तारण के लिए सक्रिय नेताओं की एक टास्क फोर्स बनाई जाएगी जो नगर निगम से संबंधित कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान का प्रयास करेगी।

इसे भी पढ़े  चक्रवाती तूफान ने ले ली पाँच की जान, लगभग दर्जन भर घायल

कांग्रेस पार्टी की चौधरी चरण सिंह वार्ड में आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह सैनिक, बबलू यादव, राकेश, चंद्रपाल यादव, बजरंगी यादव ,राम प्रताप यादव, पवन कुमार, राम सुभावन ,शिवराम, मधुसूदन यादव, मायाराम, फूलचंद, जगदीश प्रसाद, हरिश्चंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya