श्रीराम के प्रबंधन सिद्धांतों से मिला सुशासन का संदेश

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अयोध्या में ICSI-NIRC का वार्षिक सम्मेलन, सीएस आशीष गर्ग के सत्र में श्रीराम के आदर्शों को कॉरपोरेट प्रबंधन से जोड़ा

अयोध्या। भगवान श्रीराम की पावन जन्मभूमि अयोध्या में स्थित पार्क इन बाय रॅडिसन होटल में आयोजित द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज़ ऑफ इंडिया (ICSI) की उत्तरी भारत क्षेत्रीय परिषद (NIRC) द्वारा वार्षिक क्षेत्रीय सम्मेलन का सफल एवं गरिमामय आयोजन किया गया।सम्मेलन का विषय “कंपनी सचिव – राष्ट्र निर्माण में सहभागी: विकसित भारत एवं वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता हेतु सुशासन” रखा गया, जिसमें उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों से 100 से अधिक कंपनी सचिवों एवं पेशेवरों ने सहभागिता की।

उद्घाटन सत्र में सीएस हिमांशु हरबोला, अध्यक्ष, ICSI–NIRC ने सम्मेलन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुशासन को सुदृढ़ करने और पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करने में कंपनी सचिवों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।उन्होंने संस्थान द्वारा पेशेवरों और विद्यार्थियों के हित में किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हर्षवर्धन सिंह, प्रदेश महामंत्री, भाजपा युवा मोर्चा (उत्तर प्रदेश) ने युवा नेतृत्व, सुशासन और राष्ट्र निर्माण में पेशेवरों की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि कंपनी सचिव जैसे पेशेवर निदेशक मंडलों को सही दिशा और मार्गदर्शन देकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। भारत का विश्व की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होना, मजबूत कॉरपोरेट गवर्नेंस का परिणाम है।

वहीं डॉ. चंद्रांशु जी महाराज, अयोध्या ने नैतिक मूल्यों, भारतीय संस्कृति और राष्ट्र निर्माण पर प्रेरणादायी उद्बोधन देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र आज भी समाज और पेशेवर जीवन के लिए मार्गदर्शक है।उद्घाटन सत्र का कुशल संचालन सीएस देवेंद्र सुहाग, पूर्व अध्यक्ष, ICSI–NIRC ने किया। इस अवसर पर सीएस सुरेश पांडेय, काउंसिल मेंबर, ICSI ने संस्थान की विभिन्न पहलों, कंपनी सचिव विद्यार्थियों की तैयारी, विकास और पेशे की सुदृढ़ता के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इसे भी पढ़े  ट्रेलर में पीछे से भिड़ा डंपर, चालक की मौत

सम्मेलन के तकनीकी सत्र में सीएस आशीष गर्ग, पूर्व अध्यक्ष, ICSI का सत्र विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।उन्होंने “विकसित भारत, कंपनी सचिव एवं भगवान श्रीराम के जीवन से प्राप्त प्रबंधन सिद्धांत” विषय पर अत्यंत प्रभावशाली प्रस्तुति दी। अपने संबोधन में सीएस आशीष गर्ग ने भगवान श्रीराम के जीवन से नेतृत्व क्षमता, कर्तव्यनिष्ठा, नैतिकता, दूरदर्शी निर्णय क्षमता और सुशासन जैसे प्रबंधन सिद्धांतों को आधुनिक कॉरपोरेट एवं पेशेवर जीवन से जोड़ते हुए प्रस्तुत किया, जिसे प्रतिभागियों ने खूब सराहा।

सम्मेलन के दौरान सुशासन को मजबूत करने, नीति निर्माण में कंपनी सचिवों की भूमिका और भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने जैसे विषयों पर सार्थक मंथन किया गया।समापन सत्र में सीएस हिमांशु हरबोला, चेयरमैन, ICSI–NIRC ने वर्ष 2025 के दौरान उत्तरी भारत क्षेत्रीय परिषद द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों और सदस्यों के हित में शुरू की गई प्रमुख पहलों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला मिशन प्रबंधक सरिता वर्मा ने कहा कि “पहले जहां स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं सीमित संसाधनों और अवसरों के अभाव में अपने कौशल का पूर्ण उपयोग नहीं कर पाती थीं, वहीं अब मिशन के माध्यम से उन्हें प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और बाज़ार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। आज ये महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि समाज में भी सशक्त भूमिका निभा रही हैं। सहित अनेक गणमान्य लोग एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya