जनपद में हाईस्कूल 84.04 व इंटरमीडिएट 80.99 प्रतिशत रहा यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम

अयोध्या। अयोध्या जनपद में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम गत वर्षो की की अपेक्षा अधिक रहा हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 84.4 प्रतिश तथा इंटरमीडिएट में 80 .99 प्रतिश आया है। छात्र-छात्राओं में दुगना उत्साह देखने को मिला। मेधावी छात्र छात्राओं को उनके परिजनों ने मिठाई खिलाकर बधाइयां दी। इस मौके पर किसी ने सिविल सर्विसेज में जाने की इच्छा जताई तो किसी ने मेडिकल क्षेत्र में तो किसी ने इंजीनियर बन कर देश की सेवा करने की बात कही तो वहीं पर कई मेधावी होने सेना में जाने की इच्छा जताई है।
ग्रामोदय इंटर कॉलेज रामपुर सरधा लगातार जिले की मेरिट में अपना दबदबा बनाते हुए इस बार भी हाई स्कूल में जिले में तीसरा स्थान व इंटरमीडिएट में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। रामपुर सरधा गांव निवासी सूरज कुमार 91.5 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान लाकर यह साबित कर दिया कि शिक्षा गरीबी की मोहताज नहीं होती पिता रामलौट परास्नातक है और मां शिवपति निरक्षर ग्रहणी। राम लौट दो बीघा जमीन में खेती बारी व एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षण कार्य करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। सूरज कुमार ने बताया कि वह पढ़ लिख कर इंजीनियर बनना चाहता है। अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता गुरुजनों वह प्रधानाचार्य पी एन सिंह को देता है।रामपुर सरधा गांव निवासी प्रज्ञा इंटरमीडिएट में जिले की सूची में 87.6 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवा स्थान दर्ज कराया है प्रज्ञा हाई स्कूल में 89.5 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हुई थी लेकिन टॉप टेन सूची से चूक गई थी जो उसने इंटरमीडिएट में करके दिखाया। पिता हीरालाल परास्नातक हैं और मां अंजनी जूनियर हाई स्कूल पास है। हीरालाल खेती बारी के साथ-साथ एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षण कार्य करते हैं इसी से परिवार का भरण पोषण चलता है। प्रज्ञा का कहना है कि वह पढ़ लिख कर आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता परिजन व विद्यालय के गुरुजनों तथा प्रधानाचार्य को देती है। जिले में इंटरमीडिएट में छठवां स्थान प्राप्त करने वाली सेनानी जगमोहन स्वर्ण जयंती इंटर कॉलेज मिर्जापुर निमोली की छात्रा उजमा बानो शिक्षिका बनकर समाज की सेवा करना चाहती है। प्रधानाचार्य प्रभात यादव ने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी है।
हाई स्कूल में कनौसा की छात्रा रिद्धिमा पांडेय रही जिले में अव्वल
- 1845056 रिद्धिमा पांडेय -554/600 92.33% कनौसा कान्वेंट गर्ल्स इ कालेज।
- 1872759 ईशु सिंह-550/600 91.67% चौधरी चरण सिंह इ का महोली सोहावल।
- 1859274 सूरज कुमार 549/600 91.50% ग्रामोदय आश्रम इ का रामपुर सर्धा।
- 1851071 आलोक कुमार सिंह-548/600 91.33% एस ए इ का खपराडीह
- 1849910 अदिति कश्यप 548/600 91.33% कनौस कान्वेंट गर्ल्स इ का
- 1881447अग्रिमा सिंह-548/600 91.33% तेजपाल स्मारक बड़ागांव।
- 1873185 विवेक कुमार यादव-546/600 91.00% देवा इंटर कॉलेज उसरू अमौना
- 1873164 सचिन चौरसिया-545/600 90.83% देवा इंटर कॉलेज उसरू अमौना
- 1845022 निधि यादव-545/600 90.83% कानोस कन्वेंट
- 1845101 श्वेता यादव-544/600 90.67% कनौस कान्वेंट इ का
- 1849516 निखिल वर्मा-543/600 90.50% बच्चू लाल इंटर कॉलेज पूरा।
- 1887041 अंजली यादव-543/600 90.50% विनायक गर्ल्स कॉलेज खजुरहट
- 1844941 अनुष्का मौर्या-542/600 90.33% कनौसा कान्वेंट इ का
- 1868294 सलोनी-542/600 90.33% ओ.पी.एस. इंटरमीडिएट निराला नगर।
- 1859226 किशन सिंह- 540/600 90.00% ग्रामोदय आश्रम इ का रामपुर सर्धा
इंटरमीडिएट में अवध किसान नसरतपुर के छात्र ने किया टॉप
- 1547019 धर्मेंद्र यादव- 447/500 89.40 % अवध किसान इ.कालेज नसरतपुर
- 1568086 राजा भावेश- 446/500 89.20 % तेजपाल स्मारक बड़ागांव
- 1561550 शालू यादव-445/500 89.00 % देवा इंटर कॉलेज उसरू अमौना
- 1544774 अनुभव-440/500 88.00 % संत भीखा दास इंटर कॉलेज मोहली
- 1548753 प्रज्ञा-438/500 87.60 % ग्रामोदय इंटर कॉलेज रामपुर सर्धा
- 1558338 नवमी लाल-435/500 87.00 % लालाराम इ का पटरंगा
- 1565131 उजमा बानो-435/500 87.00 % एसजे मिर्जापुर निमोली भरतकुंड
- 1538403 प्रिंस वर्मा-434/500 86.80 % एसएसबी इंटर कॉलेज साहबगंज
- 1554204 अनिकेत विश्वकर्मा- 433/500 86.60 % शेखपुर जाफर रौनाही।
- 1535241 सृष्टि तिवारी-432/500 86.40 % कनौसा कान्वेंट इ का
- 1535596 प्रभात कुमार-431/500 86.20 % एएनडी इंटर कॉलेज गोसाईगंज