महापौर ने नाला व सड़क निर्माण का दिया भरोसा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-जनौरा व कल्याण सिंह वार्ड में नगर की सरकार आपके द्वार अभियान

अयोध्या। वार्ड की समस्याएं बताई और जगह.जगह स्वागत कर अब तक किए गए विकास कार्यों के लिए आभार भी जताया। गुरुवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर निगम के अमले के साथ जनौरा व कल्याण सिंह वार्ड में नगर की सरकार आपके द्वार अभियान के तहत निरीक्षण कर समस्याएं जानी और नागरिकों से संवाद कर विकास कार्य को लेकर उनके सुझाव लिये। सुबह के सात बजे पक्का तालाब पर नगर निगम की टीम अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार के नेतृत्व में एकत्र थी।

यहां लगाए गए शिविर में पार्षद धर्मेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी एकत्र थे। थोड़ी देर में महापौर पहुंचते हैं और मंत्रेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद काफिला गली की ओर चल पड़ता है। चंद कदम तय करते ही जलभराव की समस्या नगर आई। यहां भाग्यनारायन सिंह ने सड़क को चौड़ा और उंचा करने का सुझाव दिया। उन्होंने लगभग तीन सौ मीटर लंबे नाले का निर्माण करने की मांग रखी, जिस पर महापौर ने विचार का भरोसा दिया। अब तक काफिला कनौजिया गली पहुंच चुका था। यहां मीना कनौजिया व राधा ने गली में जलभराव की शिकायत दर्ज कराई। महापौर ने नाली की सफाई कराने व पंप लगवाकर पानी हटवाने का निर्देश दिया।

गुलाबा देवी ने पानी के लिए स्टैंड पोस्ट निर्माण की मांग उठाई, जिस पर महापौर ने जलकल विभाग को निर्देशित किया। थोड़ा आगे बढ़ने पर सफाई कर्मी नालियों की सफाई और एंटी लार्वा का छिड़काव करने में तल्लीन दिखते हैं और चेक करने पर इंडिया मार्का-टू हैंडपंप चलता मिला। इस पर उन्होंने संतुष्टि जताई। पार्षद धर्मेंद्र सिंह के आवास पर उन्होंने जनसुनवाई की। यहां नरेंद्र बहादुर सिंह एवं अन्य लोगों ने माल्यार्पण एवं भगवान राम की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। बौलिया जनौरा के सतीश तिवारी व अन्य की मांग पर जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने का निर्देश दिया। अनिल श्रीवास्तव ने अपने घर के पास नाली निर्माण की आवश्यकता जताई।

इसे भी पढ़े  इनर व्हील क्लब ने जिला कारागार को प्रदान किया 12 इंडोर गेम किट

महापौर ने तुरंत जेई को भेज कर मौका.मुआयना कराया और स्टीमेट तैयार करने को कहा। थोड़ा आगे बढ़ने पर खड़े लोगों से महापौर ने बातचीत की और नगर निगम की सेवाओं को लेकर फीडबैक लिया। बौलिया के अनिल सिंह ने बिजली का खंभा लगवाने एवं नाली निर्माण की मांग कीए जिस पर महापौर ने सहमति जताई। अब महापौर कल्याण सिंह वार्ड की ओर चल पड़े। पार्षद सूर्यकुमार तिवारी सूर्या भी काफिले का हिस्सा बन चुके थे। उन्होंने बारातघर के पास अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। परिक्रमा मार्ग पहुंचने पर हेम वर्मा ने नाले पर अतिक्रमण को इंगित किया। महापौर ने नाला की सफाई में बाधक अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया।

यहां भागीरथ पचेरीवाला, डॉ अजीत कुमार उपाध्याय, आनंद जायसवाल, रामकरन, चंद्रा त्रिपाठी, कृपालचंद्र खरे, आकाश जायसवाल ने रामनामी ओढ़ाकर स्वागत किया। नाका हनुमानगढ़ी पहुंचने पर पेशाबघर सही कराने का निर्देश दिया। नाका मार्ग पर पानी की सप्लाई के लिए पाइप बिछाने के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड को पत्र भेजने के लिए कहा।

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि आखिरी पड़ाव पेट्रोलियम एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह का अवास रहा। उन्होंने भगवान राम का चित्रए बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। यहां भाजपा नेता अरविंद सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, मुरारी यादव, सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार शैलेंद्र श्रीवास्तव, संजीव सिंह, विहिप नेता रामलाल जायसवाल, रामबदल यादव सहित बड़ी संख्या में लोग थे। य

हां नाला, सड़क निर्माण, पेयजल एवं प्रकाश संबंधी मांगें मेयर के समक्ष रखी गईं। इस मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राममणि शुक्ल, राम का घर टीम की प्रमुख एकता भटनागर, आलोक सिंह राना, महासचिव दीपक पांडेय, सुधा मित्तल आदि साथ रहे।

इसे भी पढ़े  रानी अहिल्याबाई का साहस, सेवा व नेतृत्व परिचय, महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत : रोली सिंह

सड़क व नाली का लोकार्पण

.भ्रमण के दौरान महापौर ने कल्याण सिंह वार्ड में पार्षद संग दो गलियों में नव निर्मित सड़क व नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। गांधी नगर क्षेत्र में आठ लाख रुपये की लागत से भूपेंद्र खरे के मकान से प्रवीण खरे के मकान तक एवं सात लाख रुपये की लागत से चुंगी नाका क्षेत्र में सुनील मिश्रा के मकान से राजेश सिंह के मकान होते हुए अमित सिंह के मकान तक बने सीसी मार्ग एवं नाली का कार्य नगर निगम ने कराया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya