अमर शहीद अशफाक का शहादत स्थल तीर्थ सदृश : डॉ बिजेंद्र सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-तिरंगा ध्वज भारत की स्वतंत्रता और संप्रभुता का प्रतीक

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक परिसर से भारत माता की जयघोष के साथ विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट एवं छात्र, छात्राओं ने हाथ में तिरंगा थामे जयघोष करती हुई नाका, मकबरा, पुलिस लाइन होते हुए मंडल यह कारागार स्थित अमर शहीद अशफाक उल्ला खान शहादत स्थल पर पहुंची।

कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह, कुलसचिव विनय कुमार सिंह व अन्य शिक्षकों एवं अधिकारियों ने अमर शहीद अशफ़ाक उल्ला खां की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कुलपति ने कहा कि तिरंगा ध्वज भारत की स्वतंत्रता और संप्रभुता का प्रतीक है। यह राष्ट्रीय एकता और अखंडता को एक सूत्र में पिरोए हुए हैं। देश के वीर सपूतों ने इसकी आन बान शान के लिए अपना सब कुछ राष्ट्र को समर्पित कर दिया। उन्हीं सपूतों में से अमर शहीद अशफाक उल्ला खान है, जिन्होंने भारत माता के लिए जान न्योछावर कर दी। अशफाक का शहादत स्थल किसी तीर्थ से कम नहीं है, जो हमें राष्ट्र के प्रति समर्पण की सीख देता है।

अशफाक का यह बलिदान भारत की गौरव गाथा गा रहा है। इसके पश्चात तिरंगा यात्रा वापस मकबरा, नाका होते हुए विश्वविद्यालय परिसर में पूर्ण हुई। तिरंगा यात्रा निरंतर राष्ट्रभक्ति के गीतों से गूंजती रही। अमर शहीदों के प्रति जयघोष करते हुए शिक्षकों अधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति का परिचय दिया। लगभग एक किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा अपने राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं त्याग का संदेश दिया। इस अवसर पर कुलानुशासक प्रो एस एस मिश्र, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो शैलेंद्र कुमार वर्मा, प्रो. सिद्धार्थ शुक्ल, प्रो हिमांशु शेखर सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो नीलम पाठक, प्रो अनूप कुमार, प्रो शैलेंद्र कुमार, प्रो सुरेन्द्र मिश्र उप कुलसचिव दिनेश कुमार मौर्य, डॉ. रीमा श्रीवास्तव, अजय कुमार गौतम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र शामिल रहे।

इसे भी पढ़े  सैनिकों के हवाले होगा शहीद स्मारक

स्वतंत्रता दिवस पर आजादी की लड़ाई में मुखविरी व गद्दारी करने वालो का होगा पुतला दहन

अयोध्या। अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण के बाद आजादी की लड़ाई में मुखविरी और गद्दारी करने वालो का पुतला दहन करेगा। जनपद में बहुत अरसे से होने वाले इस आयोजन को इस बार विस्तार दिया जाएगा।

संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय ने बताया कि संस्थान के पदाधिकारियों और समर्थकों द्वारा जनपद में दस स्थानों पर गद्दारों मुखविरो का पुतला प्रतीकात्मक रूप से जलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मकसद देश की एकता अखंडता में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के प्रति आम जनता को जागरूक करना है।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya